लाइफस्टाइल

Anand Mahindra Powerful Motivational Quotes: जीवन को नई दिशा दिखाती है आनंद महिंद्रा की ये बातें, आपने मान ली तो सफलता चूमेगी कदम

Anand Mahindra Powerful Motivational Quotes: देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल आनंद महिंद्रा को भला कौन नहीं जानता। आनंद महिंद्रा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। आप भी उनके विचारों को सुनकर अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। यहां दिए कोट्स आपके जीवन में नए आयाम तक पहुंचाने का काम कर सकते हैं।

Image

anand mahindra motivational quotes in hindi

Anand Mahindra Powerful Motivational Quotes: दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आनंद महिंद्रा का ट्विटर हैंडल काफी ज्यादा पॉपुलर। वो आए दिन अपने ट्विटर के जरिए युवाओं को प्रेरणादायक बातें बताते रहते हैं। आनंद महिंद्रा का सादगीभरा जीवन अपने आप में एक मिसाल है। अगर आप भी जीवन में कामयाबी का रास्ता तय करना चाहते हैं तो आपको उनकी कुछ बातें मान लेना चाहिए। यहां हम आनंद महिंद्रा के मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं, जो आपके जीवन को नई राह दिखाएंगी और आपको भी उनके जैसा सक्सेसफुल बनने में मदद करेंगी।

Powerful Motivational Quotes In Hindi / Inspirational Thoughts By Anand Mahindra -

1) दुनिया उन्हीं की है जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं और अपने सपनों को लगातार पूरा करने का साहस रखते हैं।

2) अपनी वर्तमान परिस्थितियों तक सीमित न रहें। बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें और कभी हार न मानें।

3) कभी भी सपने की शक्ति को कम मत समझो। इसमें जीवन को बदलने और भविष्य को आकार देने की क्षमता है।

Anand Mahindra Ke Prerak Vichar Hindi Mein

4) जो व्यक्ति आज की बात को कल पर टाल देता है, वो संभवत पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है।

5) जिंदगी के पास सबसे ताकतवर लोगों को भी ये सिखाने का दिलचस्प तरीका है कि दौलत की खुशी पल भर की है।

6) स्थिरता हमारी तरक्ती का हिस्सा है। अगर आप समाज को देने की जगह लेने पर विश्वास रखते हैं तो सफल नहीं हो पाएंगे।

7) आप जितने सकारात्मक बदलाव करे हैं, उतना ही आप अपने व्यापार को बढ़ा रहे होते हैं।

Short Motivational Lines For Whatsapp Status

8) लीडर्स पीछे पलटकर नहीं देखते, वो अपने ईर्द-गिर्द भी नहीं देखते-वो आगे देखते हैं।

9) यदि आपके सपने आपको डराते नहीं हैं, तो वे उतने बड़े नहीं हैं।

10) नेता पीछे नहीं देखते, वे बगले नहीं झांकते हैं- वे आगे की ओर देखते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article