Hair Care: लगभग हर एक महिला खूबसूरत और घने बाल की ख्वाहिश रखती हैं। लेकिन आधुनिक समय में बढ़ते प्रदूषण, धूल-मिट्टी, खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई महिलाओं की ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। इसके अलावा कई ऐसे कारक होते हैं, जिसके कारण बालों की चमक खोने लगती है। ऐसे में कई महिलाएं अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाती हैं, जिससे उनके बालों पर काफी बुरा असर पड़ने लगता है। बालों पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल चीजों का प्रयोग करना चाहिए। इन नैचुरल उपायों में आंवला और नींबू से बना हेयर सीरम आपके लिए काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें आंवला और नींबू के रस से हेयर सीरम और इसके क्या हैं फायदे?
आंवला और नींबू का स्पेशल हेयर सीरम
आवश्यक सामग्री
- फ्रेश एलोवेरा जेल - 3 से 4 चम्मच (घर की ताजी पत्तियों से एलोवेरा निकालकर इस्तेमाल करें)
- फ्रेश आंवला - 2 (अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें)
- नींबू - 1 (कम मात्रा में सीरम बनाने के लिए आप आधा नींबू भी इस्तेमाल कर सकते हैं।)
विधि
आंवला और नींबू का हेयर सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी जार लें। इसमें एलोवेरा का ताजा जेल, नींबू का रस और और कटा हुआ आंवला डालकर इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
मिक्सी में इन सामाग्री को ग्राइंड करने के बाद इसके जूस को छान लें।
अब इस जूस को एक कांच के जार में डालकर फ्रिज में स्टोर करके रखें। इस सीरम का इस्तेमाल आप 1 सप्ताह तक कर सकते हैं।
कैसे करें प्रयोग
आंवला और नींबू के रस से बना सीरम का प्रयोग करने के लिए एक कटोरी में अपने बालों के लेंथ के हिसाब से सीरम निकाल लें। आप चाहें तो इसमें हेयर ऑयल (नारियल या फिर बादाम का तेल) मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक लगाएं। इसके बाद करीब 1 से 2 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिलेगा। इस खास हेयर सीरम को बालों पर लगाने से आपके बालों की ग्रोथ काफी तेजी से बढ़ सकती है।
आंवला और नींबू के रस के हेयर सीरम के फायदे
आंवला और नींबू से तैयार इस हेयर सीरम का प्रयोग करने से न सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ बेहतर होगी, बल्कि यह बालों को डेंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा यह सफेद बालों की परेशानी को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह बालों की कई अन्य परेशानियों के लिए रामबाण साबित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
