Alia Bhatt Baby, Alia Bhatt Baby News: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक नन्हीं परी को जन्म दिया है। इसके बाद से पूरे कपूर और भट्ट परिवार में जश्न का माहौल है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। वहीं आलिया और रणबीर के फैंस भी इस खबर को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बताया जा रहा है कि, आलिया भट्ट की सेक्शन डिलीवरी हुई है। हालांकि अभी इससे जुड़े ताजा अपडेट्स सामने नहीं आए हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई आलिया को मां बनने की बधाई दे रहा है।
इस बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है, जिसमें शेर-शेरनी और कब का कार्टून है, जिसे फैंस द लॉयन किंग के नाम से कनेक्ट कर रहे हैं। वहीं घर की बहुरानी की बेटी के जन्म के बाद (Alia Bhatt Baby Delivery) कपूर और भट्ट परिवार में कोई मामा बनकर झूम रहा है, तो कोई नाना बनकर खुशियां लुटा रहा है। पूरा बॉलीवुड खुशी से झूम उठा है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि, कैसा होगा आलिया की बेटी का परिवार, कौन बनेगा चाचा और कौन बनेगा मामा।
कैसा होगा आलिया की बेटी का परिवार
बहुरानी की बेटी के जन्म के बाद रणबीर के घर रौनक आ गई है, एक तरफ नीतू कपूर दादी बनकर खुशी से झूम उठी हैं, वहीं महेश भट्ट बेटी व नातिन को देखने के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। फिल्म मेकर करण जौहर भी नाना बनने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल करण जौहर आलिया भट्ट को मुंह बोली बेटी मानते हैं और रणबीर कपूर को अपना दामाद। आपको याद होगा आलिया और रणबीर की शादी में करण जौहर सबसे खास मेहमानों में से एक थे। आलिया ने जब प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी थी, तो करण जौहर ने कमेट कर लिखा था कि, मेरा दिल जोरो से धड़क रहा है। वहीं अब नाना बनने के बाद करण जौहर बेहद खुश हैं, फैंस उनके कमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट अपने कई इंटरव्यू में जाहिर कर चुके हैं कि, उन्हें बच्चों से काफी लगाव है। ऐसे में आज पिता बनने के बाद रणबीर के खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि इसके बाद से उनके ऊपर एक नई जिम्मेदारी आ गई है। पिछल कई दिनों से कपूर और भट्ट परिवार में नन्हें मेहमान के आने की तैयारियां चल रही थी। आलिया के ससुराल वालों से लेकर मायके वाले लोग भी बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नन्हीं परी को देखने के लिए पूरा परिवार अस्पताल पहुंच चुका है।
