लाइफस्टाइल

Akshaya Tritiya Rangoli Design 2025: कलश और लक्ष्मी चरण से सजाएं अपने घर का आंगन, देखें अक्षय तृतीया की रंगोली के बेस्ट डिजाइन

Rangoli Designs For Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस साल आज यानी 30 अप्रैल को ये त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन घर और मंदिर को सजाया जाता है, जिसके लिए रंगोली का इस्तेमाल भी किया जाता है। यहां से आप अक्षय तृतीया की बेहतरीन रंगोली के डिजाइन देख सकते हैं।

Image

Akshaya Tritiya Rangoli Design 2025 Photos

Rangoli Designs For Akshaya Tritiya 2025: हर साल वैशाष मास की तृतीया तिथि के दिन को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 30 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन घर में कई सारे शुभ काम किए जाते हैं। ये दिन घर में सुख-समृद्धि लाने का खास मौका है। इस दिन घर के साथ लोग अपने मंदिर को भी दुल्हन की तरह सजाते हैं। अब घर के सजावट की बात हो और रंगोली का जिक्र न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। इस खास दिन रंगोली बनाने की परंपरा है। अगर आप भी अक्षय तृतीया के दिन घर को सजाना चाहते हैं तो आपको भी रंगोली बनानी चाहिए। इसमें हम आपकी मदद करेंगे। यहां पर अक्षय तृतीया की रंगोली के टॉप 5 डिजाइन्स मौजूद हैं, जिन्हें बनाकर आपके घर की शोभा बढ़ सकती है।

diya rangoli designs for akshaya tritiya 2025

diya rangoli designs for akshaya tritiya 2025

दीया वाली रंगोली इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस तरह की रंगोली अक्षय तृतीया के दिन खूबसूरत लगती है। इसमें आप स्वास्तिक भी बना सकते हैं।

flower rangoli designs for akshaya tritiya

flower rangoli designs for akshaya tritiya

फूलों वाली रंगोली का डिजाइन काफी ज्यादा प्यारा दिखता है। इसे आप त्योहार के दिन सजा सकते हैं। बस आपको रंगोली के अंदर Happy Akshaya Tritiya लिखना है।

lakshmi charan rangoli for akshaya tritiya

lakshmi charan rangoli for akshaya tritiya

अक्षय तृतीया के दिन ऐसे लक्ष्मी चरण वाली रंगोली का डिजाइन बेस्ट लगता है। इस डिजाइन को आप फ्लोरल लुक से सजा सकते हैं। इस लक्ष्मी चरण की रंगोली पर आप दीया भी सजा सकते हैं।

kalash rangoli designs for akshaya tritiya

kalash rangoli designs for akshaya tritiya

अगर आप अक्षय तृतीया के दिन मंदिर के सामने रंगोली बनाना चाहते हैं तो आपको ऐसे कलश की रंगोली के डिजाइन को ट्राई करना चाहिए। ये शुभ मानी जाती है।

toran rangoli design for akshaya tritiya

toran rangoli design for akshaya tritiya

तोरण वाली रंगोली तो त्योहारों पर खूब डिमांड में रहती हैं। इस डिजाइन को आप आसानी से बना सकते हैं। इसके साथ कलश और नारियल भी खूब जचता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article