Akshaya Tritiya Wishes in Hindi (अक्षय तृतीया विशेज, हार्दिक शुभकामना संदेश): हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। यह त्योहार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य अक्षय फल देता है, यानी इसका पुण्य कभी खत्म नहीं होता। इस अवसर पर लोग नए कार्यों की शुरुआत करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं। इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 30 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस शुभ दिन पर अपने अपनों को खास शुभकामना संदेश भेजना तो बनता है, यहां देखें हैप्पी अक्षय तृतीया 2025 विशेज, कोट्स, फोटो, हार्दिक शुभाकमनाएं संदेश।
Happy Akshaya Tritiya Wishes in Hindi
1. कर लो सोने-चाँदी की शुरुआत,
खुशियों से भर जाए तुम्हारा हाथ।
अक्षय तृतीया का यह पावन अवसर,
ले आए तुम्हारे लिए सौभाग्य और समृद्धि का साथ
2. धन हो, दौलत हो, सुख-शांति हो,
तुम्हारे जीवन में हर खुशी अमर हो।
अक्षय तृतीया का यह पावन दिन,
तुम्हारे लिए मंगलमय हो

Akshaya Tritiya 2025
3. नया सौदा, नया लेन-देन,
जीवन में आए सिर्फ उजाला।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएँ,
तुम्हारा भाग्य होवे चमकता हीरा।
अक्षय तृतीया हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी
4. हर दिन मिले नई उम्मीद,
हर पल बने यादगार।
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएँ,
तुम्हारा जीवन हो धन्य और प्यार से भरपूर
5. मांगो जो मन चाहे, पूरी हो हर ख्वाहिश,
अक्षय तृतीया लाए आपके जीवन में खुशियों की बहार..

Happy Akshaya Tritiya Photo
6. दिनों दिन बढ़ता जाए, आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार
Akshaya Tritiya Quotes, Shayari, Photo
7. अक्षय तृतीया पर सोने जैसी हो चमक आपकी,
मां लक्ष्मी की कृपा से चारों ओर तरक्की हो आपकी,
इस पावन दिन पर सभी कष्ट मिट जाएं आपके,
धन वैभव की देवी घर आए आपके..
8. आपके घर धन की बारिश हो,
हमेशा मां लक्ष्मी का वास हो,
हर तरह के संकटों का नाश हो,
उन्नति का आपके सिर पर ताज हो,
हमेशा आपके घर में सुख शांति और सौभाग्य का वास हो।

Happy Akshaya Tritiya 2025
9. कामयाबी कदम चूमती रहे,
खुशियां आस पास घूमती रहे,
धन की हो भरमार, मिले अपनों का प्यार..
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्यौहार
10. हर काम पूरा हो कोई सपना न अधूरा हो..
धन धान्य और प्रेम से भरा हो जीवन,
इस अक्षय तृतीया आपके घर हो मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आगमन।
