लाइफस्टाइल

पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास.. बिना कमिटमेंट एक साथ 4-5 लोगों को कर सकेंगे डेट, मार्केट में आया नया ट्रेंड, जान लें क्या है

Roster Dating: डेटिंग मार्केट में आए दिन कोई न कोई नए ट्रेंड आते रहते है, बीते दिनों केजुअल से लेकर सिचुएशनशिप जैसे डेटिंग टर्म्स काफी वायरल रहे हैं। अब मार्केट में एक नए तरीके का डेटिंग ट्रेंड आया है। जिसे रोस्टर डेटिंग कहा जाता है, देखें आखिर इसका मतलब होता क्या है -

Image

Roster Dating

Roster Dating: डेटिंग वर्ल्ड बीतें सालों में बहुत ही ज्यादा बदल चुका है, और उसी के रिश्तों के मायने व लोगों की उम्मीदें भी। मार्केट में हर थोड़े थोड़े दिनों में डेटिंग को लेकर नई नई टर्म्स सुनने देखने को मिलती हैं। केजुअल रिलेशनशिप के बाद सिचुएशनशिप काफी ट्रेंड में रहा है और अब मार्केट में यंगस्टर्स रोस्टर डेटिंग फॉलों कर रहे हैं। रोस्टर डेटिंग में आप बिना कमिटमेंट और चीटिंग के लांछन के एक साथ बहुत लोगों से बात कर सकते हैं। कई लोगों के लिए समझना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी 2026 में मॉडर्न डेटिंग वर्ल्ड में कदम रखना चाहते हैं, तो इसे समझना बहुत ही जरूरी हो सकता है।

क्या होता है रोस्टर डेटिंग

Gen Z लोग रोस्टर डेटिंग वाले ट्रेंड को काफी फॉलों कर रहे हैं। इस ट्रेंड के अनुसार आप एक ही समय पर चार से पांच लोगों को डेट कर सकते हैं। यानि की किसी एक के साथ हफ्ते के किसी दिन फिल्म देख ली तो किसी और के साथ घूमने चले गए। हर किसी के साथ आप एक तरह की बातें कर सकते हैं, रिलेशनशिप और प्यार की चर्चा कर सकते हैं। लेकिन आपके बीच किसी प्रकार का कोई कमिटमेंट नहीं होगा। यानि की आपके पास चुनने का हक है कि, उन चार पांच लोगों में से किसी एक के साथ अगर आपको ज्यादा अच्छा लगता है। तो आप बाकियों को बिना किसी एक्सप्लेनेशन के छोड़ सकते हैं। आप बिना चीटिंग का लांछन लिए, अपनी डेट्स का रोस्टर बना सकते हैं। जिसमें हर डेट के लिए आपके पास अलग पार्टनर होगा और अच्छे से आप एक सही फैसला ले पाएंगे।

अरेंज मैरिज जैसा ही लेकिन..

अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो रोस्टर डेटिंग बहुत हद तक अरेंज मैरिज के लिए लड़के-लड़की देखने जैसा ही है। आप एक ही साथ अलग अलग लोगों से मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं, घूम सकते हैं लेकिन कोई कमिटमेंट नहीं होगा। आप साथ वक्त बिताकर सही फैसला लेने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि, शादी वाले मार्केट बात बहुत क्लियर होती हैं। लेकिन डेटिंग में कोई क्लैरिटी नहीं होती, ऐसे में अगर एक सीरियस है और दूसरा सिर्फ सही ऑप्शन तलाश रहा है तो मामला गड़बड़ हो सकता है।

क्यों ऐसा कर रहे लोग

डेटिंग मार्केट में इन दिनों काफी खुले विचारों वाले हैं। जो किसी भी प्रकार से अपना कमिटमेंट और 100 प्रतिशत देने से पहले श्योर होना चाहते हैं, ताकि आगे चलकर उन्हें ब्रेकअप का दर्द न सहना पड़े।

ये नियम करने होते हैं फॉलों

रोस्टर डेटिंग के कुछ नियम भी होते हैं, जिसमें आपको अपनी हर डेट को बताना होगा कि आप और भी लोगों से मिल रहे हैं। वहीं इस रिश्ते में सच्चाई होगी लेकिन कमिटमेंट नहीं..

सही या गलत

रोस्टर डेटिंग सही है या गलत है ये तो व्यक्ति से व्यक्ति निर्भर करता है। इसका फायदा ये है कि, आप चार लोगों से मिलकर सोच समझकर फैसला करेंगे कि, आखिर आपको वाकई में चाहिए क्या - लेकिन कई स्थितियों में ये उल्टा भी पड़ सकता है। जब आप प्यार और भावनाओं को इतना प्रैक्टिकल और प्लान्ड बना देते हैं। तब रिश्ता टूटने की ज्यादा संभावना होती है। वहीं जब बहुत से ऑप्शन्स खुले रहते हैं। तो आप किसी एक को सच्चे मन से कमिटमेंट दे नहीं पाते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article