लाइफस्टाइल

New Year 2024 wishes: दोस्तों और करीबियों को कहें दिल से हैप्पी न्यू ईयर 2024, भेजें ये शानदार शायरी, विशेज, कोट्स और फोटो

नए साल का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। इसे लेकर हर कोई काफी एक्साइडेट है। लोग अभी से ही एक दूसरे को न्यू ईयर की शुभकामानएं देने लगे हैं। ऐसे में आप भी एडवांस में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामानएं देना चाहते हैं तो ये न्यू ईयर विशेज, कोट्स,मैसेज,शायरी, स्टेटस भेज सकते हैं।

Image

Happy New Year In Advance

New Year 2024 wishes In Advance: नया साल (Happy New Year 2024) आने में महज तीन दिनों का समय बचा है। लोग अभी से ही नए साल की तैयारियों में जुट गए हैं। इसे लेकर लोगों को काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर साल का वो दिन होता है जिस दिन आमतौर पर सभी लोग पूरे साल की सभी अच्छी और बुरी यादों को याद करते हैं और 1 जनवरी को नए साल के लिए कुछ नया संकल्प लेते हैं। साथ ही अपने गोल्स को पाने के लिए प्लानिंग भी करते हैं। नए साल के मौके पर कुछ लोग दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं तो कुछ लोग घर पर रहकर परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। नए साल के मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। कुछ लोग एडवांस में ही नए साल की शुभकामनाएं देने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को एडवांस में नए साल की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, स्टेट्स, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें न्यू ईयर विशेज, कोट्स,मैसेज,शायरी, स्टेटस।

हैप्पी न्यू ईयर एडवांस विशेज इन हिंदी - Happy New Year 2024 in Advance Wishes in Hindi

नए साल का करो स्वागत,

पिछली गीले शिकवे भुलाके

हम चले एक नयी राह पर

इसी दुआ के साथ नए साल की

बहुत बहुत शुभकामनाएं।

अच्छे लोगो को हम दिल में रखते है,

उनकी खुशियों के लिए हर दर्द सहते है,

कोई हमसे पहले विश ना कर दे आपको

इसलिए सबसे पहले हैप्पी न्यू ईयर कहते है।

जो बीतना था वो बीत गया,

आने वाला नया साल है,

हमने तो कर दिया एडवांस में विश

क्या आपको हमारा ख्याल है।

Happy New Year 2024

Happy New Year 2024

अब ना कोई आपकी लाइफ में बवाल हो,

हर दिन आपका बस खुशहाल हो,

ख़ूब चमके किस्मत आपकी

इतना अच्छा आपका आने वाला साल हो.

हैप्पी न्यू ईयर इन अडवांस

तारीख़ बदल गई है,

मत बदल जाना आप,

आपको सब नया चाहिए,

मुझे वही पुराने आप

हैप्पी न्यू ईयर इन अडवांस

आपको आने वाले नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

यह एक महान वर्ष के लिए भगवान को धन्यवाद देने और

आगामी वर्ष के लिए उनका आशीर्वाद लेने का समय है।

Happy New Year 2024 in Advance

Happy New Year 2024 in Advance

आपका जीवन सूरज की तरह उज्ज्वल,

फूलों की तरह सुंदर हो, और आप पर आशीर्वाद और खुशियों की वर्षा हो

आने वाले नये साल 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article