लाइफस्टाइल

निखरी त्वचा के लिए ऐसे करें तरबूत के रस का इस्तेमाल , जानें चेहरे पर वॉटरमेलन रस लगाने के 6 फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 18, 2023, 06:05 PM IST

स्किन की देखभाल के लिए तरबूज के रस का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।

Image

चेहरे पर तरबूज का रस लगाने के 6 फायदे (Source:istock)

Watermelon juice for skin: तरबूज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर तरबूज स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर करने में बहुत कारगर साबित होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है तरबूज स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके रस के इस्तेमाल से आप निखरी त्वचा पा सकती हैं। विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तरबूज का रस स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में बेहद फायदेमंद है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएं स्किन पर तरबूज का रस लगाने के क्या क्या फायदे हैं।

Benefits Of Applying Watermelon Juice On Face In Hindi - चेहरे पर तरबूज का रस लगाने के 6 फायदे

एंटी एजिंग

एंटी एजिंग की समस्या को दूर करने में तरबूज का रस बेहद फायदेमंद माना जाता है। तरबूज में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो झुर्रियों (Wrinkles) और फाइन लाइंस (Fine Lines)को दूर करते हैं।

स्किन रहती है हाइड्रेट

स्किन को हाइड्रेट रखने में भी तरबूज का रस बेहद फायदेमंद माना जाता है। तरबूज के रस में हाइड्रेटिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन की नमी को बरकरार रखता है।

पिंपल करे दूर

तरबूज एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या दूर होती है। अगर आप पिंपल की समस्या से परेशान हैं तो चेहरे पर तरबूज का रस जरूर लगाएं।

दाग धब्बे करे दूर

विटामिन सी से भरपूर तरबूज चेहरे के दाग धब्बों को भी दूर करता है। ऐसे में अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हो गए हैं तो तरबूज के रस का इस्तेमाल करें

ग्लोइंग स्किन

तरबूज के रस में थोड़ा सा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाने से फेस पर निखार आता है। ऐसे में चेहरे को चमकदार और ग्लोइंग बनाने के लिए तरबूज के रस का इस्तेमाल करें।

टैनिंग की समस्या होती है दूर

टैनिंग की वजह से स्किन डल पड़ जाती है। ऐसे में टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप तरबूज के रस का इस्तेमाल करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article