लाइफस्टाइल

Sardi ka Jayka: ठंड में बनाएं इन 5 देसी सब्जियों के हलवे, सेहत और स्‍वाद के हैं राजा, जल्‍दी से कटोरी खाली करेंगे बच्‍चे

5 Desi Vegetable Halwa Recipe (5 देसी वेजिटेबल हलवा रेसिपी): इन सर्दियों में हमारे शरीर को कुछ ऐसा चाहिए होता है जिससे हमारी सेहत के साथ स्वाद की लालसा भी पूरी हो सके। हलवा सर्दियों के मौसम में बनने वाली फेमस मिठाई जिसे भारत में हर जगह खाया जाता है। आज हम आपके लिए 5 देसी वेजिटेबल हलवे की रेसिपी लेकर आये हैं जिन्हें खा कर आपको भरपूर स्वाद के साथ-साथ भरपूर शक्ति भी मिलेगी।

Image

Vegetable Halwa recipes for Winters in Hindi

5 Desi Vegetable Halwa Recipe (5 देसी वेजिटेबल हलवा रेसिपी): हलवा भारत का एक प्रसिद्ध मिष्ठान है जिसे कई ढंग से बनाया जाता है। इसे आमतौर पर किसी त्यौहार, विशेष अवसर या भोजन के बाद मिठाई के रूप में खाया जाता है। ये शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखता है और मीठे की क्रेविंग को पूरा करता है। हलवे को अनाज और सब्जी से बनाया जाता है। सर्दियों के कड़कते ठंडे मौसम में हलवा खाना फायदेमंद माना जाता है। ताजी सब्जियों से आप न केवल चटकदार सब्जी बना सकते हैं लेकिन स्वादिष्ट और पोष्टिक हलवा भी बना सकते हैं। यहां देखिये 5 देसी वेजिटेबल हलवे की रेसिपी और सामग्री।

Vegetable Halwa recipes for Winters in Hindi

गाजर का हलवा

सामग्री: गाजर – 2 कप, दूध – 1 लीटर, चीनी – 1/2 कप, घी – 2 टेबलस्पून, काजू, बादाम, किशमिश – गार्निशिंग के लिए, इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून। गाजर को बारीक ग्रेट कर लें और घी में भूनें। इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं। दूध गाढ़ा होने पर चीनी डालें। जब हलवा पूरी तरह गाढ़ा हो जाए तो इलायची पाउडर और काजू, बादाम, किशमिश के साथ गार्निश करें।

Gajar Halwa

Gajar Halwa

लौकी का हलवा

सामग्री: लौकी (कद्दूकस की हुई) – 2 कप, दूध – 1 लीटर, चीनी – 1/2 कप, घी – 2 टेबलस्पून और इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून। कद्दूकस की हुई लौकी को घी में हल्का सा भूनें। इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर गाढ़ा होने तक अच्छे से पकाने के बाद कड़ाही से गरमागरम परोसें।

Lauki Ka halwa

Lauki Ka halwa

शकरकंद का हलवा

सामग्री: शकरकंद – 2 कप, घी – 2 टेबलस्पून, चीनी या गुड़ – 1/2 कप, दूध – 1/2 कप, इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून और ड्राई फ्रूट्स। उबले हुई शकरकंद को घी में भूनें। फिर इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं और गाढ़ा होने तक पकाएं। परोसने से पहले ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

Sweet Potato Halwa

Sweet Potato Halwa

चुकंदर का हलवा

सामग्री: चुकंदर (कद्दूकस की हुई) – 2 कप, दूध – 1 लीटर, घी – 2 टेबलस्पून, चीनी – 1/2 कप, इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून और ड्राई फ्रूट्स। कद्दूकस की हुई चुकंदर को घी में भूनें और दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं। चीनी डालकर हलवा गाढ़ा होने दें और इलायची पाउडर मिलाएं। अंत में हलवे के ऊपर ड्राई फ्रूट्स डाले।

Beetroot ka Halwa

Beetroot ka Halwa

पालक और मखाने का हलवा

सामग्री: पाल की प्यूरी – 1 कप, मखाने – 1 कप, दूध – 1/2 लीटर, चीनी – 1/2 कप, घी – 2 टेबलस्पून, इलायची पाउडर – 1/2 और बारीक कटे हुए काजू-बादाम।

Palak Ka Halwa

Palak Ka Halwa

कढ़ाई में घी डालकर मखानों को अच्छे से भूनें और अलग रखें। पालक के पेस्ट को घी में भूनें। दूध और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। हलवे के अंदर मखाने और इलायची पाउडर मिलाएं। बारीक कटे हुए काजू और बादाम के साथ गरमागरम परोसें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article