लाइफस्टाइल

Relationship Tips: डॉ कुमार विश्वास और उनकी पत्नी से सीखें सफल शादी की 3 टिप्स, हर कपल के आएगी काम

Relationship Tips: डॉ कुमार विश्वास और उनकी पत्नी के बीच का रिश्ता बहुत ही मजबूत और सच्चा है। सफल शादी के लिए अगर कपल किसी से टिप्स लेना चाहते हैं, तो डॉ कुमार विश्वास और मंजू शर्मा बेहतरीन उदाहरण हो सकते हैं। देखें 3 खास रिलेशनशिप टिप्स यहां -

Image

Kumar Vishwas And Manju Sharma

Relationship Tips: कवि, शायर और सार्वजनिक हस्ती डॉ. कुमार विश्वस का नाम सुनते ही जहन में उनकी ओजस्वी कविताएं और राजनीतिक विचारों का जिक्र होने लगता है। लेकिन उनके जीवन का एक हिस्सा ऐसा भी है, जो सार्वजनिक रूप से कम ही चर्चा में रहता है, लेकिन उनकी सफलता की नींव में उसका बड़ा योगदान है - वह है उनका अपनी पत्नी डॉ. मंजू शर्मा के साथ बना साथ। लगभग तीन दशकों से भी अधिक समय से साथ रह रही यह जोड़ी, सादगी और समर्पण की एक मिसाल पेश करती है। उनके इस सफर से आप भी अपने रिश्तों के लिए कुछ बेशकीमती सबक ले सकते हैं। देखें 3 खास रिलेशनशिप टिप्स यहां -

स्पॉटलाइट और पर्सनल रिश्ते का संतुलित तालमेल

डॉ कुमार विश्वास ने अपने सार्वजनिक जीवन और पर्सनल लाइफ के बीच बहुत ही शानदार और संतुलित तालमेल बनाकर रखा है। कुमार विश्वास का जीवन भीड़ भाड़ और चमक दमक से भरा है। वहीं उनकी पत्नी शैक्षणिक संस्थान से जुड़ी हैं। हर किसी को ये सबक लेना चाहिए कि, हमेशा सुर्खियों में रहना नहीं बल्कि अपने पार्टनर को सहारा देना जरूरी है। हालांकि इसके लिए जरूरी है एक-दूसरे के स्पेस, करियर के चुनाव और सार्वजनिक भूमिका का सम्मान करना।

निजता की दीवार

कुमार विश्वास और मंजू शर्मा ने हमेशा अपने निजी जीवन को मीडिया की नज़रों से बचाकर रखा। बहुत कम इंटरव्यू, बहुत कम तस्वीरें। इससे एक अहम सीख मिलती है - रिश्ता दो लोगों के बीच का एक पवित्र बंधन है, जिसे लगातार सार्वजनिक चर्चा या सोशल मीडिया के मंच का विषय बनाना जरूरी नहीं है।

परिवार को प्राथमिकता

डॉ कुमार विश्वास और उनकी पत्नी ने हमेशा ही अपने परिवार को प्राथमिकता दी है। काम के बीच में यह संतुलन बनाएं रखना आवश्यक है, और ये समझना जरूरी है कि, काम जीवन का हिस्सा होता है लेकिन परिवार और पार्टनर जीवन। अपने पार्टनर को जीवन में अहमियत देना और परिवार का साथ देना हर कपल को सीखना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article