Best Cooking Oils (खाना बनाने के लिए बेस्ट तेल): खाना बनाने के लिए सही तरीके के तेल का यूज करना बहुत जरूरी है। खासतौर से गर्मी और मानसून वाले मौसम में तेल का सही चुनाव अनिवार्य हो सकता है। सही तेल का चुनाव न केवल आपकी हेल्थ के लिए जरूरी है बल्कि खाने के अच्छे स्वाद के लिए भी जिम्मेदार होता है।तो अगर आप भी कौन सा तेल यूज करें वाले सवाल को लेकर कन्फ्यूज हैं? तो ऐसे में कुकिंग करने के शौकीन लोग यहां देखें खाना बनाने के लिए बेस्ट वाला तेल कौन सा होता है।
कुकिंग के लिए बेस्ट हैं ये ऑयल, 3 Best Cooking Oil
नारियल का तेल (Coconut Oil)
खाना बनाने के लिए नारियल का तेल बढ़िया हो सकता है। खासतौर से कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल इन दिनों बहुत ही अच्छी चॉइस माना जा रहा है। इसमें मौजूद तत्व इसे हेल्दी और तलने भुनने वाली डिशेज में यूज करने के लिए बेस्ट बनाते हैं। ये वो तेल है जो आपके खाने में दुगना स्वाद भी एड कर देता है।
सरसों का तेल (Mustard Oil)
ट्रेडिशनल इंडियन कुकिंग के लिए खास सरसों का तेल या फिर कहें कि मस्टर्ड ऑयल बहुत ही शानदार चॉइस है। इस वाले तेल में शरीर के खराब टॉक्सिन्स निकालने के गुण होते हैं, जो आपकी स्किन, हेयर हेल्थ में भी बहुत काम आने वाला है। सरसों के तेल का उपयोग विशेष रूप से पकौड़े, अचार और सब्ज़ियों को पकाने के लिए किया जा सकता है।
जैतून का तेल (Olive Oil)
इटालियन से लेकर कई तरह की विदेशी क्यूजिन्स में ऑलिव ऑयल या जैतून के तेल का इस्तेमाल होता है। गर्मी के मौसम में लाइट कुकिंग के लिए ये वाला तेल बहुत ही अच्छा हो सकता है। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को सलाद या हल्के फ्राइंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।
