लाइफस्टाइल

रात में अगर करने लगेंगी ये 3 काम तो कभी नहीं झड़ेंगे बाल, लोग पूछेंगे लंबे-घने बालों का सीक्रेट

Habits For Long Hair: कई बार हमारे बाल प्राकृतिक तौर पर तो हेल्दी होते हैं लेकिन उनकी सही तरह से देखरेख ना करने पर बाल जरूरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं और खराब हो जाते हैं। ऐसे में बालों की सही देखरेख के लिए कुछ टिप्स आजमाए जा सकते हैं।

Image

hair care routine at night

Habits For Long Hair: बहुत सी ऐसी लड़कियां या महिलाएं हैं जिनके बाल प्राकृतिक तौर पर तो बेहद खूबसूरत होते हैं लेकिन वे अपने बालों की सही तरह से देखरेख नहीं करती हैं। बालों को अच्छी केयर ना मिले तो बाल रूखे-सूखे होने लगते हैं और बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में अच्छे बाल भी बेजान और पतले नजर आने लगते हैं। ज्यादातर महिलाएं दिनभर तो बालों को संभाले रखती हैं लेकिन रात के समय बालों को जरूरत से ज्यादा टाइट बांधकर सो जाती हैं। इससे बाल टूटते भी हैं और स्कैल्प से खिंच भी जाते हैं। यहां जानिए वो कौन सी आदतें हैं जिन्हें रात के समय ध्यान में रखा जाए या अपनाया जाए तो बालों को लंबा और घना बने रहने में मदद मिलती है। इस तरह बालों की सेहत हमेशा अच्छी रहती है।

बालों को बेहतर बनाने वाली रात के समय की आदतें (Bedtime Habits For Healthy Hair) -

सिल्क तकिए के कवर पर सोना

तकिए का कवर किस तरह का है इससे भी आपके बालों पर असर पड़ता है। अगर आप खुरदुरे या गंदे तकिए के कवर पर सिर रखकर सोएंगी तो आपके बाल उससे खिंचेंगे या फिर घर्षण के कारण टूटेंगे। सिल्क या मलमल के कपड़े से बने तकिए के कवर पर सिर रखकर सोने पर घर्षण नहीं होता और बाल डैमेज होने से बचते हैं।

बाल झाड़कर ढीले बांधकर सोना

बालों को जरूरत से ज्यादा टाइट बांधकर रखने पर बाल स्कैल्प से खिंचते हैं और टूट जाते हैं। वहीं, बालों को खुला रखकर सोया जाए तो भी बालों पर असर पड़ता है। इससे बेहतर है कि एकदम ढीली चोटी बांधकर सोएं। आप ऐसा करेंगी तो आपके बाल जस के तस बने रहेंगे, खिंचेंगे नहीं और कहते हैं बालों को सांस लेने का भी मौका मिलता है।

गीले बालों में ना सोना

कई लड़कियों की आदत होती है कि सुबह के समय बाल धोने से बचने के लिए वे रात के समय बाल धोकर सो जाती हैं। लेकिन, रात के समय बाल धोने पर और गीले बाल लेकर सोने पर बाल जरूरत से ज्यादा टूट सकते हैं। इसके अलावा, गीले बालों में सोने से स्कैल्प से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। बालों से बदबू आना भी गीले बालों में सोने के कारण हो सकता है।

ये टिप्स भी आते हैं काम -

1) हफ्ते में एक दो बार बालों की तेल से चंपी करके सोया जा सकता है। अगर बाल जरूरत से ज्यादा रूखे-सूखे हों तो बालों पर नारियल के तेल से चंपी करके सोएं।

2) बालों को कंघी करके सोने से भी बाल सिल्की नजर आते हैं। बालों को कंघी करके सोने पर बाल उलझे हुए नहीं रहते हैं। इससे बाल सोते समय तकिए में या चादर पर अटकर टूटते नहीं हैं और ना ही खिंचते हैं।

3) टाइट रबरबैंड लगाने के बजाए सिल्क या साटिन के स्क्रंची से बाल बांधे जा सकते हैं। स्क्रंची सोफ्ट होती है और इससे बाल कम टूटते हैं

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article