नॉलेज

भारी बारिश के बाद वाहनों को लील गई सड़क, समझिए सड़कों पर कैसे बन जाते हैं अचानक ये गड्ढे

Monsoon Update: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के बाहर अचानक से सड़क धंसने की वजह से कार गड्ढे में समा गई। हालांकि, भारी बारिश के बाद आखिर यह समस्या क्यों होती है? इसके लिए क्या बारिश जिम्मेदार है या फिर कुछ और ही कारण हैं। चलिए विस्तार से इसके बारे में समझते हैं।

Image

सड़क धंसाव

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में जगह-जगह भरा पानी।
  • रोहिणी में सड़क धंसाव की घटना दर्ज।
  • गड्ढे में समा गया वाहन।

Monsoon Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बारिश के साथ कागजी दावों की पोल-पट्टी खुल गई। जगह-जगह पर जलजमाव की वजह से गाड़ियां रेंगती हुईं नजर आईं तो कुछ इलाकों की स्थिति ऐसी रही कि वहां पर वोट चलाई जा सकती है। हालांकि, इन तमाम समस्याओं के साथ ही सड़क धंसने की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

दिल्ली के तीमारपुर, रोहिणी सहित कई इलाकों में सड़क धंसने की वजह से गड्ढा हो गया और इन गड्ढों ने वाहनों को लील लिया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बारिश होते ही सड़क पर अचानक से यह गड्ढे कहां से आ जाते हैं, जबकि पहले स्थिति सामान्य रहती है।

बारिश में सड़कों पर क्यों हो जाते हैं गड्ढे?

भीषण गर्मी की मार झेल रही दिल्ली ने बारिश का रिकॉर्ड 88 साल का तोड़ दिया। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात तो यह है कि इस बार अबतक हुई बारिश ने मार्च से लेकर जून तक का सारा कोटा पूरा कर दिया। ऐसे में कई घटनाओं को भी दर्ज किया गया, जिसमें वाहनों को सड़कों में समा जाना शामिल है। ऐसा माना जाता है कि तेज बारिश की वजह से सड़क के किनारों और नीचे की मिट्टी का कटाव होता है जिसकी वजह से सड़क का बेस ही कमजोर हो जाता है और वह धंसने लगती है।

road_subsidence

सड़क धंसाव

गड्ढे होने के प्रमुख कारण?

  • मिट्टी का कटाव
  • जल निकासी की समस्या
  • सड़क का खराब निर्माण
  • भारी वाहनों का दबाव

सिर्फ कटाव की वजह से ही होता है भूं-धसाव?

कटाव के अलावा सड़कों पर गड्ढों के लिए अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें जल निकासी की समस्या भी शामिल है। अगर सड़कों से पानी निकलने की व्यवस्था अच्छी और व्यापक नहीं है तो बारिश का पानी उसमें जमा रह जाएगा और जमा हुआ पानी सड़कों को कमजोर बनाने लगता है। ऐसे में भारी वाहनों के दबाव और तेज बारिश की वजह से सड़क टूट जाती है और गड्ढा बनने लगता है।

पेड़ों की कटाई भी जिम्मेदार

पेड़ों की कटाई और वृक्षारोपण न करना भी सड़कों के अचानक धंसने के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि सड़क किनारे लगे हुए पेड़-पौधे मिट्टी पर अपनी पकड़ को मजबूत रखते हैं, लेकिन पेड़ों के न होने की वजह से मिट्टी का कटाव तेजी से होने लगता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!