नॉलेज

वो मुगल बादशाह जिसने सबसे लंबे वक्त तक किया गद्दी पर राज, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Longest Reigning Mughal Emperor: भारत के इतिहास में कई महान सम्राज्य आए और गए, जिनमें मुगल साम्राज्य का प्रभाव सबसे लंबे समय तक रहा। मुगलों ने 1526 से 1857 तक करीब 331 साल तक शासन किया। इस दौर में कई शासकों ने सत्ता संभाली, लेकिन कुछ लंबे समय तक और कुछ बहुत कम समय तक ही सत्ता में रहे। ऐसे में आइए जानें सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले बादशाह के बारे में।

Longest Reigning Mughal Emperor

वो बादशाह जिसने संभाली लंबे वक्त तक सत्ता..

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Longest Reigning Mughal Emperor: भारत के इतिहास में समय-समय पर कई महान सम्राज्य आए और गए। मौर्य और गुप्त साम्राज्य से लेकर मराठा, मुगल और ब्रिटिश काल तक, हर दौर ने देश की राजनीति और संस्कृति पर अपनी छाप छोड़ी। इनमें से मुगल साम्राज्य का प्रभाव सबसे लंबे समय तक रहा। मुगलों ने भारत पर लगभग 331 साल तक शासन किया, जो 1526 में शुरू हुआ और 1857 में खत्म हुआ। इस लंबे दौर में कई मुगल शासक हुए, जिन्होंने साम्राज्य का विस्तार किया और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सत्ता स्थापित की। कुछ शासक लंबे समय तक सत्ता में रहे, जबकि कुछ बहुत कम समय में ही गद्दी से उतर गए। आज हम आपको बताने वाले हैं उस मुगल शासक के बारे में जिसने सबसे लंबे समय तक भारत में शासन किया।

Longest Reigning Mughal Emperor

सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला मुगल सम्राट

सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला मुगल शासक

भारत में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाला मुगल शासक (Longest Reigning Mughal Emperor) औरंगजेब था। उसने 1658 से 1707 तक यानी पूरे 49 साल तक सत्ता संभाली। सिर्फ यही नहीं, औरंगजेब ने मुगल साम्राज्य का विस्तार भी अपने शासनकाल में सबसे ज्यादा किया। 1658 में औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को धर्मत और सामूगढ़ के युद्धों में हराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।

कब हुआ था औरंगजेब का राज्याभिषेक (When was Aurangzeb Crowned)

मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को आगरा किले में बंद कराकर खुद को बादशाह घोषित कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि औरंगजेब का राज्याभिषेक दो बार हुआ था, पहली बार 1658 में और फिर दूसरी बार 1659 में, ताकि उसकी सत्ता पर पूरी तरह से अधिकार सुनिश्चित हो सके।

कहां तक फैला था राज्य? (Aurangzeb Empire Area)

औरंगजेब ने अपने लंबे शासनकाल में मुगल साम्राज्य का विस्तार काफी बड़े क्षेत्र में किया। पश्चिम की ओर उनका साम्राज्य अफगानिस्तान तक फैला और पूर्व की ओर असम तक पहुंचा। लेकिन उसका सबसे बड़ा अभियान दक्षिण भारत में रहा, जहां उन्होंने बीजापुर और गोलकुंडा को जीतकर अपनी सत्ता को और मजबूत किया।

Aurangzeb's tomb

औरंगजेब की कब्र

औरंगजेब की मौत कब हुई? (When did Aurangzeb Died?)

औरंगजेब का जीवन 3 मार्च 1707 को समाप्त हुआ। उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अपने अंतिम दिनों में वह उम्र से जुड़ी बीमारियों और लंबे समय तक चल रहे तनाव से जूझ रहे थे। उनकी कब्र महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पास खुल्दाबाद में स्थित है। खास बात यह है कि उनकी कब्र ऊपर से खुली हुई है, यानी कोई छत नहीं है।

औरंगजेब के बाद बादशाह कौन बना? (Who Became King after Aurangzeb)

औरंगजेब का दक्षिण भारत में लगभग 25 साल तक स्थायी रूप से अभियान जारी रखना मुगल खजाने पर भारी पड़ा और उत्तर भारत में उनकी सत्ता कमजोर हो गई। इसके अलावा, औरंगजेब की सख्त धार्मिक नीतियों का विभिन्न समुदायों ने विरोध किया, और उसकी मौत के बाद, साम्राज्य उसके बेटों में बंट गया, जिससे गृहयुद्ध शुरू हुआ और केंद्रीय सत्ता कमजोर हो गई।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article