World Busiest Station: कहां है दुनिया का सबसे बिजी रेलवे स्टेशन; हकीकत जान फटी रह जाएंगी आंखें

​Where is World's Busiest Station: जब कभी भी आप कहीं की ट्रेन यात्रा पर जाते हैं तो रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही भारी भीड़ देखकर घबरा जाते होंगे। दरअसल, कोई भी देश हो रेल यात्रा को बेहद सुगम और सस्ता माना जाता है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रेन से ही सफर करना चाहते हैं। भारत में तो ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ के फोटो और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन उन देशों में नहीं है, जहां जनसंख्या सबसे ज्यादा है। अब हम आपको बताएंगे कि कहां है वो रेलवे स्टेशन जहां सबसे ज्यादा लोग गुजरते हैं....​

Slideshow/s by: शिव शुक्लाUpdated Dec 14 2025, 20:19 IST
भारत चीन में सबसे ज्या<sup>​</sup>दा लोग, लेकिन....01 / 07

भारत चीन में सबसे ज्यादा लोग, लेकिन....

सबको ये बात पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या भारत और चीन की है, ऐसे में यहां सबसे ज्यादा भीड़ भी होती है। लेकिन हम जिस बारे में बात कर रहे हैं वो इन दोनों ही देशों में नहीं है।​

भारत में सबसे ​बिजी स्टेशनों में है इनका नाम​02 / 07

भारत में सबसे ​बिजी स्टेशनों में है इनका नाम​

दरअसल, रेलवे स्टेशन कहीं भी आने-जाने के लिए सबसे सरल साधन है। भारत में दिल्ली और मुंबई के साथ ही हावड़ा स्टेशन का नाम सबसे बिजी स्टेशनों में आता है। हावड़ा में तो रोजाना करीब 10 लाख लोग स्टेशन से गुजरते हैं, बावजूद इसके यह दुनिया के सबसे बिजी स्टेशनों में शुमार नहीं है।​

इसमें हैं 20<u>​</u>0 गेट03 / 07

इसमें हैं 200 गेट

बता दें कि दुनिया के सबसे बिजी रेलवे स्टेशन में 200 गेट हैं। इतना ही नहीं इसमें 36 प्लेटफॉर्म हैं। वहीं यहां रोजाना करीब 30-35 लाख यात्री गुजरते हैं। आप सोच-सोच कर परेशान होंगे कि आखिर ये किस देश में है तो आपको बताएं कि यह किसी बड़े देश में नहीं बल्कि छोटे से देश में है।

इस देश में है यह रेलवे स्टेशन04 / 07

इस देश में है यह रेलवे स्टेशन

बता दें कि भारत की तरह ही जापान में भी रेल परिवहन का सबसे बड़ा साधन है। यहीं पर वह स्टेशन भी है जिसे दुनिया के सबसे बिजी रेलवे स्टेशन होने का तमगा मिला हुआ है। ​

गिनीज वर्ल्ड <u>​</u>रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है इसका नाम05 / 07

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है इसका नाम

जापान के टोक्यो में स्थित इस रेलवे स्टेशन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। इसका नाम है शिंजुकु स्टेशन। अब जब आपको इसका नाम पता चल गया है तो इससे जुड़ी कुछ खास बातें भी जान लें।

1.27 यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं06 / 07

1.27 यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं

शिंजुकु स्टेशन पर सुबह से लेकर रात तक यहां लोगों का ऐसा सैलाब उमड़ता है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। आलम यह है कि कई देशों की आबादी से भी ज्यादा लोग यहां रोज आते हैं।​

यहां आएंगे तो रा<sub>​</sub>स्ता भी भूल सकते हैं07 / 07

यहां आएंगे तो रास्ता भी भूल सकते हैं

इस स्टेशन से जुड़ी कई बातें ऐसी भी हैं जिनपर आमतौर पर भरोसा नहीं होता। यहां पीक आवर में हर दो से तीन मिनट पर ट्रेन आती है। इतना ही नहीं 12 से अधिक मेट्रो और रेलवे लाइन इससे जुड़ी हैं। पहली बार यहां आने वाला इंसान रास्ता भी भूल सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!