नॉलेज

1 जुलाई का इतिहास: आज ही देश में लागू हुआ था GST, जानें महत्वपूर्ण घटनाक्रम

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jul 1, 2024, 01:39 PM IST

History of 1st July: आज के ही दिन केन्द्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार 2017 में इसी दिन देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को अमल में लेकर आई। वहीं, 1862 में आज के दिन कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन किया गया था।

Image

आज का इतिहास

History of 1st July: देश की अर्थव्यवस्था के लिए साल के सातवें महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी एक अलग जगह बना गया है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार 2017 में इसी दिन देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को अमल में लेकर आई। देश की कर प्रणाली में सुधार की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम करार दिया गया। वहीं, 1862 में आज के दिन कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन किया गया था तो वहीं 1879 में भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत भी आज के ही दिन हुई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में एक जुलाई की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच युद्ध।

1852 : सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862 : कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879 : भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1955 : इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।

1960 : अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1964 : भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।

1968 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किये।

1975 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

1991 : वारसा संधि भंग की गयी।

1995 : अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध हटाये।

1996 : इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।

2000 : लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2006 : शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।

2017 : भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

End of Article