नॉलेज

क्या इंसानों पर ही पड़ रहा गर्मी का असर? कहां खो रही फूलों की महक

Heatwave: भीषण गर्मी की वजह से इंसानों के साथ-साथ जीव-जंतु और पेड़-पौधे तक परेशान है। इन दिनों फूलों की महक भी कम होने लगी है। फूल, जिनकी खुशबू लोगों को आकर्षित करती है और सुहानी भी लगती है, सोचिए अगर नायब हो जाए तो क्या होगा। ऐसे में समझते हैं कि हीटवेव का फूलों पर क्या असर पड़ता है।

Image

गुलाब की महक

Photo : iStock

Heatwave: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि कुछ राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी और बाकी के राज्य भी बेसब्री के साथ मानसून का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि आसमान से पानी की जगह पर लगातार आग बरस रही है और उससे इंसान क्या पशु-पक्षी भी परेशान हैं। साथ ही पेड़-पौधों पर भी भीषण गर्मी का असर दिखाई दे रहा है।

मुरझा रहे फूल

गर्मी की वजह से जिस प्रकार इंसानों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है उसी प्रकार फल, सब्जियों और फूलों में मौजूद पानी भी वाष्पीकृत हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो फल-फूल में मौजूद पानी धीरे-धीरे सूखने लगता है या कहें मुरझा जाते हैं।

Rose Plant

गुलाब की महक

फूलों की महक हो रही कम

आप लोगों ने कई बार इस भीषण गर्मी और लू के दौर में महसूस किया होगा कि गुलाब सहित इत्यादि फूलों की महक पहले की तुलना में कम हुई है, लेकिन ऐसा हुआ क्यों? इसके बारे में शायद आप लोगों को जानकारी नहीं होगी। बता दें कि भीषण गर्मी की वजह से वाष्पीकरण हो रहा है और ऐसे में फूलों में मौजूद सुंगधित तेल गर्मी की वजह से उड़ जाता है। जिसकी वजह से खुशबू कम होने लगती है।

एक और वजह है कि फूल ज्यादा नहीं महक रहे हैं। ऐसा उस स्थिति में भी हो सकता है जब फूलों को पर्याप्त पानी न मिले तो उनमें मौजूद नमी भी कम होने लगती है और वह मुरझाने लगते हैं। ऐसी स्थिति में फूल ज्यादा सुगंध पैदा ही नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा गर्मी की वजह से परागण गतिविधियां पर भी असर पड़ता है, जिसकी बदौलत फूल महकते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article