कानपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या का पर्दाफाश, गोद ली हुई बेटी ने ही प्रॉपर्टी के लिए मार डाला माता-पिता को

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2022, 03:54 PM IST

Kanpur Double Murder Case : डीसीपी के मुताबिक कोमल ने इंवेस्टिगेशन में बताया कि कैसे उसने अपने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर इस दौहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। उसे बताया कि सोने से पहले उसने मां - बाप सहित भाई अनूप को नशे वाला जूस पिलाया था।

कानपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या का पर्दाफाश, गोद ली हुई बेटी ने ही प्रॉपर्टी के लिए मार डाला माता-पिता को
Photo Credit: Representative Image

Kanpur Double Murder Case: कानपुर में गत दिनों हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड के परदे के पीछे की कहानी जान आप भी कांप जाएंगे। कैसे एक कलयुगी बेटी ने शर्मनाक कृत्य कर बेटी के पवित्र रिश्ते पर कालिख पोत दी। पुलिस ने बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में पर्यवेक्षक रहे मुन्नालाल व उनकी पत्नी की हत्या उनके द्वारा गोद ली हुई 24 वर्षीय बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर दी। प्यार व प्रॉपर्टी हड़पने की चाहत ने उसे इस कदर अंधा कर दिया कि मां - बाप को मारते वक्त उसके एक पल के लिए भी हाथ नहीं कांपे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड के हाथ से हंसिया छीन पहले बाप का और फिर मां का गला रेंत दिया। डीसीपी अपराध सलमान ताज ने बताया कि इलाके के इडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी मुन्नालाल (61) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से सुपरवाइजर पोस्ट से रिटायर हुए थे। परिवार में 55 साल की उनकी पत्नी राजदेवी (55), बेटा अपून व गोद ली बेटी कोमल रहते है। गत सोमवार की प्रात: घर में मुन्नालाल व राजदेवी का मर्डर हो गया था। घटना को लेकर पड़ताल करने पर शुरू में कोमल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मगर बाद में कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। 

नशीला जूस पिलाया था

डीसीपी के मुताबिक कोमल ने इंवेस्टिगेशन में बताया कि कैसे उसने अपने प्रेमी रोहित के साथ मिलकर इस दौहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। उसे बताया कि सोने से पहले उसने मां - बाप सहित भाई अनूप को नशे वाला जूस पिलाया था। इसके बाद देर रात्रि को करीब पौने 1 बजे कोमल का प्रेमी रोहित घर आया। सबसे पहले दोनों ने आगे के कमरे में सो रहे मुन्नालाल का गला रेंता। खून का फव्वारा छूटा तो रोहित घबरा गया। इसके बाद उसके हाथ से हंसिया छीनकर कोमल ने बाप का पूरा गला काट दिया। इसके बाद मां को घसीटकर कमरे में लाकर उसको भी मौत के घटा उतार दिया। डीसीपी के मुताबिक करीब एक से डेढ़ घंटे के बीच वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रात को करीब सवा दो बजे आरोपी मौके से फरार हो गया। 

भाई के ससुराल वालोंं पर आरोप मढ़ दिया

डीसीपी क्राइम के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मां - बाप की हत्या के बाद भाई अनूप को फांसी पर लटकाने की योजना थी। मगर अनूप ने जूस कम पिया व उसे वोमेट हो गई। जिससे वह सिर्फ नींद में सो रहा था। उसके द्वारा मर्डर के विरोध किए जाने की शंका को लेकर उसे मारने का प्लान दोनों ने छोड़ दिया। इसके बाद नाटकीय घटनाक्रम के तहत दोहरे मर्डर का आरोप भाई के ससुराल वालों पर जड़ दिया। 

ऐसे बनाई मर्डर की योजना

पुलिस ने बताया कि कोमल व उसके प्रेमी रोहित ने मां - बाप को मारने के बाद भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके पीछे दोनों हत्यारों का मकसद मृतक मुन्नालाल की करोड़ों की जायदाद अकेले हड़प कर ऐशो आराम की जिंदगी बिताना था। पुलिस के अनुसार रिटायर्ड कार्मिक मुन्नालाल के पास मकान के साथ ही शहर में ही करोड़ों रुपए की असल संपति थी, इसके अलावा गांव प्रेमपुर में भी कई एकड़ खेत था। मृतक के भाई रामकुमार की बेटी को गोद लिया था मृतक मुन्नालाल ने। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!