Kanpur : भतीजे ने ही मारी थी चाचा को गोली, पकड़ में आया तो उगला राज, वारदात की हैरान करने वाली वजह आई सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 07:51 PM IST

Kanpur : 22 सितंबर को एक शख्स को भतीजे ने ही गोली मारी थी। आरोप है कि आरोपी प्रताप सिंह के चाचा सुनील सिंह का केरेक्टर सही नहीं है। आरोपी को उसके घर में चाचा का आना पसंद नहीं था। इससे गुस्साए आरोपी ने चाचा को गोली मार दी।

Kanpur : भतीजे ने ही मारी थी चाचा को गोली, पकड़ में आया तो उगला राज, वारदात की हैरान करने वाली वजह आई सामने

Kanpur News : कानपुर जनपद के बिल्हौर कोतवाली थाना इलाके के गांव रसूलपुर में गत 22 सितंबर को एक शख्स को गोली मारने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भतीजे ने ही चाचा को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात को अंजाम देने के काम में ली गई देशी पिस्टल ( तमंचा) भी बरामद कर लिया है।पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए चाचा को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था।

इधर, वारदात को अंजाम देेने के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें गठित कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने मामले का 48 घंटे के भीतर ही खुलासा करते हुए आरोपी को लालपुर क्राॅसिंग इलाके से अरेस्ट करने मेंं सफलता हासिल की है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। 

आरोप-चाचा का कैरेक्टर ढीला था, मार दी गोली

घटना का खुलासा करते हुए कानपुर एसपी ग्रामीण तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि, पूछताछ में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। चाचा का करेक्टर पसंद नहीं था इसलिए आरोपी ने उसे गोली मार दी। दरअसल, आरोपी प्रताप सिंह के चाचा सुनील सिंह अपराधी प्रवृत्ति का है व उसका कैरेक्टर सही नहीं है। आरोपी को उसके घर में चाचा का आना पसंद नहीं था। इसे लेकर उसने चाचा को कई बार मना भी किया था। मगर आदत से मजबूर चाचा आए दिन उसके घर आता-जाता रहता था। इससे गुस्साए आरोपी ने चाचा को गोली मार दी। गोली लगने से चाचा गंभीर घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित के पर्चा बयान के आधार पर ही मामले का पूरा खुलासा हुआ है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक पीड़ित चाचा भी गत 15 अगस्त का जेल से बाहर आया था। वह वर्ष 2000 में कन्नोज में एक मासूम की किडनैप कर हत्या के आरोप में आजीवन जेल की सजा काट रहा था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!