जॉब्स

Agniveer Vayu Recruitment 2024: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2024: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को IAF Agniveer की ऑफिशियल वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए 28 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए करें आवेदन

Photo : iStock

Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment 2024: भारतीय सेना में अग्निपथ योजना शुरू होने के बाद जवानों की भर्तियां अग्निवीर के तौर पर हो रही हैं। इस कड़ी में भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्तियां होनी हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 जुलाई 2024 से शुरू हो जाएगी। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को IAF Agniveer की ऑफिशियल वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 जुलाई 2024 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2024 को होगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Agniveer Vayu Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन

  • अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाकर Latest Updates पर जाएं।
  • इसके बाद Indian Airforce Agniveer Vayu Selection Test 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Agniveer Vayu Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एप्लीकेशन फीस

अग्निवीर वायु की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा एससी और एसटी के लिए भी फीस 550 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

कौैन कर सकता है अप्लाई?

अग्निवीर वायु का पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स सब्जेक्ट का होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों की उम्र 17 साल 6 महीने से ज्यादा और 21 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article