जॉब्स

Railway Recruitment 2024: सेंट्रल रेलवे में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका, 2424 पदों पर वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Central Railway Recruitment 2024: सेंट्रल रेलवे में 10वीं पास के लिए वैकेंसी जारी हुई है। इस वैकेंसी के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 2424 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RRC CR Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- rrccr.com पर जाना होगा।

Image

सेंट्रल रेलवे में वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Central Railway Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2424 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को RRC CR Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट- rrccr.com पर जाना होगा।

रेलवे भर्ती सेल की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 जुलाई 2024 से शुरू हो रही है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

RRC Apprentice Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • रेलवे में अप्रेंटिस की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rrccr.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Apply Online for Central Railway Apprentice Post के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RRC Central Railway Apprentice Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट्स को फ्री में आवेदन करने का मौका मिलेगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Railway Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

रेलवे भर्ती सेल की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI Certificate रखने वाले इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के उम्र की गणना 15 जुलाई 2024 के आधार पर होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article