Jaipur: दगाबाज फेसबुक फ्रेंड, दोस्ती के नाम पर बनाए युवक के अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 01:27 PM IST

Jaipur Police: जयपुर में एक युवक को फेसबुक फ्रेंड से अश्लील वीडियो कॉल करना भारी पड़ गया। आरोप है कि महिला ने वीडियो रिकॉर्ड कर युवक के ब्लैकमेल किया। उससे रुपये की डिमांड की। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jaipur: दगाबाज फेसबुक फ्रेंड, दोस्ती के नाम पर बनाए युवक के अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
Photo Credit: ANI

Jaipur Crime News: जयपुर में एक बार फिर से हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। शहर में वॉट्सऐप कॉल कर अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक से ब्लैकमेलिंग का मामला प्रकाश में आया है। वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेजकर रुपयों की मांग की गई है। आरोपी की ओर से सोशल साइट पर वीडियो डालकर युवक को बदनाम करने की धमकी दी गई है। मामला आमेर थाना पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पुलिस के पास जयपुर शहर में ही इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि डिजिटल जमाने में इस तरह के अपराध का नया फार्मूला अपनाया जा रहा है। पुलिस आरोपी महिला के संबंध में जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे बड़े नेटवर्क हो सकते हैं।

ये है पूरा मामला

आमेर थाने के एसएचओ शिव नारायण ने बताया है कि साईवाड आमेर निवासी 32 साल के एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बीते 23 जून को उसके फेसबुक मैसेंजर पर सोनिया कुमारी नाम की महिला का मैसेज आया था। मैसेज के जरिए उससे धीरे-धीरे बातचीत होनी शुरू हुई। चैटिंग के दौरान आरोपी महिला ने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वॉट्सऐप पर दोनों के बीच अश्लील वीडियो कॉलिंग हुई थी। इसके बाद अश्लील वीडियो को रिकॉर्ड कर आरोपी महिला सोनिया कुमारी ने पीड़ित के वॉट्सऐप नंबर पर वीडियो भेजा।

पुलिस को ब्लैकमेलर महिला की तलाश

बता दें कि आरोपी महिला ने वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड शुरू की। युवक के रुपए नहीं देने पर सोशल साइट पर अश्लील वीडियो डालकर उसे बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया है कि लगातार धमकी भरे कॉल आने पर पीड़ित ने नंबर स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से फेसबुक और मोबाइल नंबर के आधार पर ब्लैकमेलर महिला की तलाश कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!