Asaram Health: जेल में बंद आसाराम की तबीयत हुई खराब, जोधपुर के अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2021, 07:30 AM IST

जेल में बंद आसाराम बापू की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Asaram Health: जेल में बंद आसाराम की तबीयत हुई खराब, जोधपुर के अस्पताल में भर्ती

जोधपुर। मशहूर कथावाचक आसाराम बापू की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत है। तबीयत खराब होने की खबर मिलते हैं ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल पहुंचे। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें पहले प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया। लेकिन कोई फायदा ना मिलने पर महात्मा गांधी अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

कई बीमारियों की चपेट में आसाराम
बताया जा रहा है कि उन्होंने जानकारी दी कि इस समय उनके घुटने काम नहीं कर रहे हैं इसके साथ ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत है। आसाराम ने प्रोस्टेट ग्लैंड की भी परेशानी बताई है। आसराम का ब्लड सुगर और यूरिन सैंपल टेस्ट किया गया। इसके अलावा उनकी ईसीजी भी कराई गई कि जिसकी रिपोर्ट सामान्य है। 

क्यों जेल में हैं आसाराम
नाबालिग के साथ यौन शोषण केस में वो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। यौन शोषण केस में पिछले हफ्ते राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन आसाराम के वकील अदालत नहीं पहुंच सके थे और उसके बाद केस की तारीख 8 मार्च हो गई। एससी-एसटी कोर्ट में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बता दें कि आसाराम और उनके समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई और उनको बदनाम किया गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!