देश

सोशल मीडिया पर बड़ी शख्सियत बनकर उभरे योगी आदित्यनाथ, Twitter पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले सीएम बने

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 14, 2023, 07:27 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर सर्वाधिक एक्टिव सीएम में शुमार हैं। ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में सीएम योगी ने अब नया कीर्तिमान बनाया है।

Image

CM Yogi Adityanath Twitter Followers

CM Yogi's official Twitter handle crosses 25 M followers mark: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @myogiadityanath ने 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लिया। यह वो आंकड़ा है, जहां यूपी ही नहीं देश के बड़े-बड़े नेता और सेलेब्रिटी अब तक नहीं पहुंच सके हैं। ट्विटर पर इस संख्या को पार करने वाले वह पहले सीएम भी हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह आंकड़ा 8 वर्षों के अंतराल में प्राप्त किया है। उन्होंने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल की शुरुआत की थी। उस वक्त वह सांसद थे। 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद जिस तरह उन्होंने प्रदेश में विकास और सुशासन के साथ ही कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार करके दिखाया, उसके बाद उनकी लोकप्रियता में गुणात्मक वृद्धि देखी गई।

ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा छूने के साथ ही सीएम योगी उस क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी लोगों से संवाद करते रहते हैं। वो ट्विटर समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्वदेशी सोशल मीडिया एप कू पर काफी एक्टिव हैं। उनकी गिनती सोशल मीडिया पर सर्वाधिक एक्टिव सीएम और राजनेता के रूप में होती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article