पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के कई नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसमें से कई लौट चुके हैं, लेकिन इन्हें लौटने की कीमत चुकानी पड़ रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें तीन महिला सड़क पर रेंगती नजर आ रही है।
इनके बारे में कहा जा रहा है कि इन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया था। अब टीएमसी में आना चाह रही थीं, जिसके लिए इन्हें सजा मिली थी। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया है कि आदिवासी समुदाय के सदस्य जो टीएमसी से भाजपा में शामिल हुए थे, उन्हें पार्टी में लौटने के लिए रेंगने पर मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि दंडवत परिक्रमा करवाकर उन्हें दंडित भी किया गया।
भाजपा नेता ने ट्वीट करके कहा- "तपन गोफानगर, तपन निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू कल भाजपा में शामिल हो गए। ये एसटी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। आज टीएमसी के गुंडों ने उन्हें टीएमसी में वापस जाने के लिए मजबूर किया और दंडवत परिक्रमा करने के लिए कहा।"
