देश

दुस्साहस करने से पहले सौ बार सोचेंगे चीन और पाक, जानें क्यों बेजोड़ है Rafale

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 16, 2022, 08:09 AM IST

Rafale : पूर्वी सेक्टर में चीन से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर राफेल तैनात हैं और पाकिस्तान से निपटने के लिए अंबाला एयरबेस पर राफेल की तैनाती की गई है। राफेल के आने से भारत की सैन्य ताकत बढ़ी है।

Image

आईएएफ को गुरुवार को फ्रांस से 36वां राफेल मिल गया।

Rafale : फ्रांस से हुए समझौते के तहत भारतीय वायु सेना (IAF) को गुरुवार को अंतिम राफेल भी मिल गया। आईएएफ के बेड़े में अब 36 राफेल लड़ाकू विमान शामिल हो गए हैं। 4.5 पीढ़ी की इस विमान की गिनती दुनिया के बेहतरीन फाइटर जेट्स में होती है। 36वां राफेल मिल जान के बाद आईएफ ने अपने एक ट्वीट में कहा-'द पैक इज कम्पलीट'। राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को आई थी। राफेल की इन दो स्क्वॉड्रन को वायुसेना के हाशिमारा एवं अंबाला एयरबेस पर तैनात किया गया है। पूर्वी सेक्टर में चीन से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर राफेल तैनात हैं और पाकिस्तान से निपटने के लिए अंबाला एयरबेस पर राफेल की तैनाती की गई है। राफेल के आने से भारतीय वायु सेना की सैन्य ताकत कई गुना बढ़ गई है।

राफेल (Rafale) से जुड़ी खास बातें

  • राफेल को 18-18 के दो स्क्वाड्रन में बांटा गया है।
  • पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर 18 राफेल की स्क्वाड्रन तैनात हैं।
  • हाशिमारा से तवांग की दूरी लगभग 673 किमी है।
  • हरियाणा के अंबाला में 17 स्क्वाड्रन Golden Arrows में 18 राफेल तैनात हैं।
  • अंबाला से पाकिस्तान बॉर्डर 284 किलोमीटर दूर है।
  • राफेल 4.5 जेनरेशन मल्टीरोल फाइटर जेट है।
  • किसी भी मौसम में किसी भी मिशन पर भेजा जा सकता है।
  • 1 मिनट में 60 हजार फीट की ऊंचाई हासिल कर लेता है।
  • मैक्सिमम स्पीड 2200 किलोमीटर/प्रतिघंटा है।
  • राफेल का विंगस्पैन 10.90 मीटर है, पहाड़ी इलाकों में आसानी से उड़ सकता है।
  • राफेल की विजिबिलिटी 360 डिग्री है, यानी किसी भी दिशा में हमला कर सकता है।
  • राफेल का कॉम्बैट रेडियस 3800 किमी है यानी 3800 किमी तक हमला करके वापस लौट सकता है।
  • 1 मिनट में 2500 राउंड फायरिंग कर सकता है।
  • राफेल से 30mm के तोप के गोले दागे जा सकते हैं।
  • राफेल में HAMMER मिसाइल फिट हैं।
  • इस में Meteor मिसाइल भी फिट है, रेंज 150 किमी है।
  • Scalp मिसाइल भी है, जिसकी रेंज 300 किमी है।
  • राफेल में Mica मिसाइल भी लगी है।
  • हवा से हवा में, हवा से जमीन पर मिसाइल अटैक कर सकता है।
  • राफेल 25000 kg वजन के साथ उड़ सकता है।
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article