देश

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से, देशी मांगुर राजकीय मछली घोषित होगी

Jharkhand News:बैठक में विकास परियोजनाओं, शिक्षा, सड़क निर्माण, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कुल 18 प्रस्ताव पारित किए गए।

Image

झारखंड विधानसभा (फाइल फोटो: canva)

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आहूत किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव और कार्यक्रम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक में विकास परियोजनाओं, शिक्षा, सड़क निर्माण, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कुल 18 प्रस्ताव पारित किए गए।

कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि देशी मांगुर मछली को झारखंड की राजकीय मछली घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इससे इस प्रजाति की मछली के उत्पादन और संरक्षण में मदद मिलेगी। कैबिनेट ने तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के लिए ई-साक्ष्य और ई-समन मॉडल रूल्स को भी स्वीकृति दी है। इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

एक अन्य प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में स्टेम लैब स्थापित करने का फैसला किया गया। वन विभाग से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए 3883 स्वीकृत पदों में से 1315 वनरक्षी पदों को प्रत्यर्पित कर प्रधान वनरक्षी के पदों के सृजन की मंजूरी दी गई।

सरकार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने को भी मंजूरी दी। देवघर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होटल वैद्यनाथ विहार को पीपीपी मोड पर चार सितारा होटल के रूप में विकसित करने की परियोजना को भी स्वीकृति मिली। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 113.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

कैबिनेट में सड़क निर्माण से जुड़ी दो बड़ी परियोजनाओं को भी हरी झंडी मिली। गिरिडीह-जमुआ रोड को दो लेन में अपग्रेड करने के लिए 133 करोड़ रुपए और सिमडेगा-केरसई-उड़ीसा बॉर्डर रोड की गुणवत्ता सुधार के लिए 29.76 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।

इसके अलावा सेतु बंधन परियोजना के लिए 37.27 करोड़ रुपए आकस्मिकता निधि से देने का निर्णय लिया गया। लातेहार जिले में चकला कोल परियोजना के लिए 147.05 एकड़ जमीन हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 30 साल की लीज पर देने का फैसला किया गया। बैठक में पुलिस रेडियो विभाग और इंडिया रिजर्व बटालियन के सेवा नियमों में संशोधन तथा पॉलिटेक्निक शिक्षा परियोजना के तहत संविदा कर्मियों के नियमितीकरण को भी स्वीकृति दी गई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'