दुबई एयर शो के दौरान तेजस विमान हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल का रविवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान, भारतीय वायुसेना में अधिकारी उनकी पत्नी विंग कमांडर अफशां बहुत भावुक दिखीं और छह-वर्षीय बेटी मां से लिपटी रही।
विंग कमांडर निमांश स्याल पार्थव के शरीर को रविवार को तमिलनाडु के सुलुर एयर फोर्स बेस लाया गया, जहां उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। बाद में शव को हिमाचल प्रदेश के गग्गल हवाई अड्डे पर लाया गया और फिर सेना के एक ट्रक में फूलों से सजाकर उनके पैतृक गांव पटियालकर ले जाया गया।
विंग कमांडर नमांश स्याल पार्थव के शरीर को रविवार को तमिलनाडु के सुलुर एयर फोर्स बेस लाया गया, जहां उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। बाद में शव को हिमाचल प्रदेश के गग्गल हवाई अड्डे पर लाया गया और फिर सेना के एक ट्रक में फूलों से सजाकर उनके पैतृक गांव पटियालकर ले जाया गया।
विंग कमांडर अफशां (Wing Commander Afshan) ने जब अपने पति विंग कमांडर नमांश स्याल को सैल्यूट किया तो उस पल ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।अफशां ने जैसे ही दिवंगत पति को सैल्यूट किया, वह फफक कर रो पड़ीं। साथ आए सहयोगियों ने उन्हें ढांढस बंधाया। विंग कमांडर के चचेरे भाई ने श्मशान में स्याल के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
नमांश और अफशां की पहली मुलाकात पठानकोट में उनकी पहली पोस्टिंग के दौरान हुई थी, और बाद में 2014 में उनकी शादी हुई।
रास्ते में सैकड़ों लोग कतार में खड़े हुए थे और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, नम्मू (नमांश) तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाए जा रहे थे। जब काफिला गांव पहुंचा तो स्याल के माता-पिता, वर्दी पहनीं उनकी पत्नी अफशां स्याल, और छह वर्षीय बेटी गाड़ी से उतरे, जिनके चेहरों पर स्याल के निधन का शोक साफ नजर आ रहा था।
शहीद नमांश के पिता ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ अपना एक बेटा खोया है, बल्कि देश ने एक बहादुर जवान भी खो दिया है। नमांश देश में सिर्फ चार एयरोबेटिक पायलटों में से एक थे, जो अपने आप में एक बेहद गौरव की बात है।
इन दिनों नमांश की पोस्टिंग कोयंबटूर के सैलूर में थी। उनकी पत्नी अफशां एयरफोर्स में पायलट हैं और इन दिनों कोलकाता में प्रशिक्षण पर थीं। उनकी सात वर्षीय बेटी की देखभाल के लिए नमांश के माता-पिता सैलूर में ही थे।
भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर नमांश स्याल के दु:खद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि वह एक ‘समर्पित लड़ाकू विमान पायलट’ और पूर्णत: पेशेवर थे, जिनकी देश सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी और उन्होंने असाधारण कौशल और अडिग कर्तव्यपरायणता का प्रदर्शन किया।