देश

मनरेगा की तरह जारी रहेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना? दिसंबर के बाद भी हर महीने फ्री में मिलेगा 5 किलो अनाज

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 20, 2022, 01:57 AM IST

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana : नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कोरोना महामारी के दौरान शुरू किया गया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को एक बार फिर विस्तार दिया जा सकता है। यानी 80 करोड़ लोगों को दिसंबर के बाद भी 5 किलो अनाज फ्री में मिलता रहेगा।

Image

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का फिर हो सकता है विस्तार

Photo : BCCL

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana : कोरोना महामारी के दौरान गरीबों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की शुरुआत की थी। जिसमें हर महीने गरीबों और जरूरतमंदों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है। यह स्कीम इसी महीने खत्म होने वाली है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम को दिसंबर के बाद भी जारी रखा जा सकता है। सरकार PMGKAY के विस्तार पर विचार कर रही है। सूत्रों ने कहा कि पीएमजीकेएवाई योजना का विस्तार उच्चतम स्तर पर किया जाएगा। क्योंकि योजना के किसी भी विस्तार के लिए अनाज भंडार के संबंध में सरकार अच्छी स्थिति में है। हालांकि इसपर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब यह सवाल उठता है कि क्या यह स्कीम मनरेगा की तरह चलती रहेगी?

मार्च 2023 तक जारी रहेगी PMGKAY

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मार्च 2023 तक बढ़ाया जा सकता है। अप्रैल 2020 में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की शुरुआत की थी। इस स्कीम के तहत 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसे दिसंबर के बाद इसे बढ़ाकर मार्च 2023 तक जारी रखा सकता है। सरकार के मुताबिक जनवरी 2023 तक करीब 159 लाख टन गेंहू का भंडार होगा।

68 लाख टन अधिक गेंहू की होगी आवश्यकता

नई फसल के आने तक सरकार के पास अन्न योजना को चलाने के लिए पर्याप्त अनाज है। इस स्कीम के लिए सरकार 40 हजार करोड़ सब्सिडी देनी होगी। जनवरी से मार्च 2023 के लिए 68 लाख टन अधिक गेंहू की आवश्यकता होगी। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत यह लाभ लोगों को दिया जाता है। इस स्कीम का विस्तार कई बार किया जा चुका है। राजनीतिक पंडितों को मानना है कि सरकार PMGKAY को लोकसभा चुनाव 2024 तक जारी रख सकती है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें