देश

मौत के 12 साल बाद क्यों मचा शीना बोरा की हड्डियों के लिए हंगामा? सीबीआई कार्यालय में मिले अवशेष; जानें पूरा मामला

Sheena Bora Murder: साल 2012 में हुआ शीना बोरा मर्डर केस एक बार फिर से चर्चा में है। हाल ही में दावा किया गया था कि शीना बोरा की हड्डियां और अवशेष गायब हो गए हैं। हालांकि, अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। हत्या के मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी अब जमानत पर बाहर हैं। हत्या का यह मामला 2015 में सामने आया था।

Image

शीना बोरा की हड्डियां और अवशेष दिल्ली में सीबीआई कार्यालय में मिलीं

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2012 में हुई थी शीना बोरा की हत्या
  • हत्या का यह मामला 2015 में आया था सामने
  • मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी अब जमानत पर बाहर हैं

Sheena Bora Murder: शीना बोरा की कथित हड्डियों एवं अवशेषों का पता नहीं चल पाने की सूचना देने के कुछ सप्ताह बाद अभियोजन पक्ष ने बुधवार को निचली अदालत से कहा कि ये हड्डियां एवं अवशेष नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय में हैं। शीना बोरा (24) की 2012 में उनकी मां इंद्राणी मुखर्जी और अन्य ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। यह खुलासा उस दिन हुआ, जब निचली अदालत को मिले एक ईमेल में आरोप लगाया गया कि शीना की हड्डियां गायब नहीं हुई थीं, बल्कि वे एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ के पास हैं, जिसने उनकी जांच की थी और जो गवाह के तौर पर अदालत के सामने गवाही दे रहा था।

ईमेल में आरोप लगाया गया है कि इस गवाह ने अचानक बहुत संपत्ति अर्जित कर ली है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस पी नाइक निंबालकर ने बुधवार को अदालत में मौजूद बचाव पक्ष के वकीलों को ईमेल के बारे में जानकारी दी। इसे पढ़ने के बाद वकीलों ने कहा कि आरोप की जांच होनी चाहिए। इसके बाद न्यायाधीश ने केंद्रीय जांच एजेंसी से जवाब मांगा।

CBI कार्यालय के मालखाने में मिली हड्डियां

अभियोजन पक्ष ने कहा कि उसने सबसे पहले 24 अप्रैल को अदालत को शीना के अवशेषों के लापता होने के बारे में सूचित किया था और 10 जून को उसने कहा कि वे नहीं मिल सके। अभियोजक सी जे नंदोडे ने कहा कि लेकिन इस बीच कार्यालय के मालखाने की फिर से तलाशी लेने पर..... सामान यानी हड्डियां पड़ी मिलीं। हत्या के मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी अब जमानत पर बाहर हैं। हत्या का यह मामला 2015 में सामने आया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article