देश

85 साल बाद कांग्रेस को बिहार की क्यों याद आई? CWC की बैठक शुद्ध रूप से राजनीति से प्रेरित-BJP

रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के तौर पर राजेंद्र बाबू को कांग्रेस ने कितना सम्मान दिया। नेहरू उन्हें राष्ट्रपति नहीं बनाना चाहते थे। जेपी के साथ क्या हुआ। जगजीवन राम को कांग्रेस ने पीएम नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ड्राइविंग सीट पर आ गए हैं।

Image

भाजपा ने कांघ्रेस से पूछे सवाल। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

CWC Meeting: आजादी के बाद लगभग 85 साल बाद कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की अहम बैठक पटना में हो रही है, इस बैठक में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और कांग्रेस तमाम बड़े नेता इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। अब इस बैठक पर बीजेपी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी ने पूछा है कि आखिरकार कांग्रेस को इतने साल बाद बिहार की याद क्यों आ गई, क्योंकि बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं?

शुद्ध राजनीतिक बैठक है ये-बीजेपी

राहुल गांधी ने जब से 'वोटर अधिकार यात्रा' की है, कांग्रेस पार्टी को लगता है की उसकी जमीन धरातल पर मजबूत हुई है। ऐसे में पटना में कार्यक्रम करने से कार्यकताओं में अच्छा संदेश जाएगा और वो ज्यादा सीट मांगने के लिए दबाव बना पाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को बिहार की याद अपने राजनीतिक फायदे के लिए आई है। रविशंकर ने पूछा कि कांग्रेस पार्टी बताए कि बिहार में बैठक करने का उसका मकसद क्या है?

बिहार के विभूतियों को कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया-प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के तौर पर राजेंद्र बाबू को कांग्रेस ने कितना सम्मान दिया। नेहरू उन्हें राष्ट्रपति नहीं बनाना चाहते थे। जेपी के साथ क्या हुआ। जगजीवन राम को कांग्रेस ने पीएम नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ड्राइविंग सीट पर आ गए हैं और अधिक टिकट मिले इस लिए CWC की बैठक कर रहे हैं। भाजपा नेता ने याद दिलाते हुए कहा कि केरल कांग्रेस का पोस्ट आपको याद है न। राहुल गांधी केरल से MP रहे हैं और प्रियंका गांधी वहीं से अभी सांसद हैं।

'बिहार विरोधी पार्टी है कांग्रेस'

भाजपा नेता ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का अपमान राहुल ने किया तो लालू यादव उनसे आगे निकल गए। तेलंगाना के सीएम ने बिहार के DNA खराब होने की बात कही। पंजाब के चरणजीत सिंह चन्नी ने बिहारियों को पंजाब में नहीं घुसने की बात कही। प्रसाद ने आगे कहा कि कांग्रेस ने तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया जबकि NDA के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। कांग्रेस ने कभी भी लालू प्रसाद के घोटाले का विरोध नहीं किया। अब सवाल ये है की बिहार की जनता किसके वादों पर यकीन करती है।

CWC बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा

कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राजधानी पटना में बुधवार को होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ‘वोट चोरी’और अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ सहित राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव दीपा दास मुंशी और सैयद नासिर हुसैन, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार समेत कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

Ravikant Rai
रविकांत रायauthor

सत्ता के गलियारों से आम जनमानस से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र, । राजनीति के हर दांव पेंच से वाकिफ, 13 सालों में दो लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधान सभा चुनाव कवर करने का अनुभव। संसद भवन, बीजेपी और प्रधानमंत्री कार्यालय को मैं कवर करता हूं... फिल्मे देखना , सपने देखना और उनका पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देना ये मेरा जुनून है।

और पढ़ें
End of Article