देश

कौन हैं राम वनजी सुतार जिन्हें भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति बनाने की मिली है जिम्मेदारी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 2, 2023, 09:23 AM IST

भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति बनाने की जिम्मेदारी राम वनजी सुतार को मिली है। सुतार ने एक से बढ़कर एक मूर्तियां बनाई हैं जिसमें सरदार पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति शामिल है।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर हैं। इन सबके बीच मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा को गढ़ने के लिए नेपाल से शालिग्राम के दो पत्थर भारत लाए जा चुके हैं। करीब 6 करोड़ साल पुराने 26 टन और 14 टन के दो पत्थरों को गढ़कर भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी जो गर्भगृह में विराजमान होगी। इन सबके बीच आपके मन में कई तरह के सवाल कौंध रहे होंगे कि श्रीराम के बालरूप की प्रतिमा को कौन बनाने जा रहा है। बता दें कि इस कार्य के लिए मशहूर मूर्तिकार राम वनजी सुतार को जिम्मेदारी दी गई है जो कई मूर्तियों को गढ़ चुके हैं। उनके द्वारा बनाई मूर्तियों में सरदार पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति से लेकर भगवान शिव, रणजीत सिंह की प्रतिमाएं शामिल हैं।

कौन हैं राम वनजी सुतार

  • महाराष्ट्र के धूलिया जिले स्थित गोंडूर गांव के रहने वालेट
  • 19 फरवरी 1925 को हुआ था जन्म
  • जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से की है पढ़ाई
  • 1955 में दिल्ली आए और सूचना प्रसारण मंत्रालय के हिस्सा बने
  • उससे पहले फ्रीलांसर के तौर पर मूर्तियों के बनाने का काम करते थे।
  • दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में स्टूडियो खोला
  • 1990 में नोएडा आए और यहां बस गए
  • 2006 में साहिबाबाद में कास्टिंग फैक्ट्री बनाई
  • वो बताते हैं कि सबसे पहले महात्मा गांधी की तस्वीर बनाई थी।

एक से बढ़कर एक कामयाबी

राम वनजी सुतार को आज का विश्वकर्मा यूं ही नहीं कहा जाता है। 1954 से 1958 की अवधि में अजंता और एलोरा की गुफाओं की नक्काशियों में इनका बड़ा योगदान है। एक ही पत्थर से चंबल स्मारक को इस तरह से तराशा कि जिसकी चर्चा आज भी होती है। यही नहीं देश की सबसे बड़ी बांध परियोजना भाखड़ा नांगल डैम में काम करने वालों के सम्मान में लेबर स्टैच्यू बनाने की भी जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा गोविंद वल्लभ पंत, बिहार के कर्पूरी ठाकुरस अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा को भी गढ़ने का काम किया। यूएनओ मुख्यालय के बाहर स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति भी इन्होंने ही बनाई है। इसके अलावा हाल ही में अयोध्या में लता चौक पर वीणा की विशाल प्रतिमा भी इनके द्वारा बनाई गई है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित