देश

'रेवड़ी' पर रार, AAP का पलटवारः चड्ढा बोले- वे करें तो 'रासलीला', हम करें तो कैरेक्टर ढीला...टॉमी का भी छेड़ा जिक्र

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 18, 2022, 11:07 AM IST

AAP Raghav Chadha on Freebies: आप के युवा नेता और पार्टी सांसद ने इस दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि 'मुफ्त की रेवड़ी' को मंत्रियों के लिए बंद हो जाना चाहिए। न कि आम लोगों के लिए।

Image

आम आदमी पार्टी (आप) के युवा नेता राघव चड्ढा। (फाइल)

Photo : Twitter

AAP Raghav Chadha on Freebies: AAP Raghav Chadha on Freebies: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने मुफ्त की रेवड़ी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि वे लोग करें तो ठीक, पर हम करें तो गलत? साडा कुत्ता-कुत्ता और तोड्डा कुत्ता टॉमी।

दरअसल, चड्ढा की यह टिप्पणी हिंदी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' से बातचीत के दौरान आया। उन्होंने दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पॉलिटिक्स, कार्यशैली से लेकर इस दौरान विभिन्न मसलों पर बात की।

'साड्डा पंजाब कॉन्क्लेव' में वह बोले- ये कहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी बांटते हैं। आज इस देश में हर सांसद को तीन-चार हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है। सारे केंद्रीय मंत्रियों को हजारों यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। फ्लाइट्स, रेल यात्रा और गाड़ियां मुफ्त मिलती हैं। पेट्रोल तक के पैसे मिल जाते हैं। घर भी मिलता है। ये सारी चीजें मिलती हैं।

बकौल चड्ढा, "जब भाजपा अपने लोगों (मंत्रियों, सांसदों और नेताओं) को ये सारी चीजें देती है, तब यह मुफ्त की रेवड़ी नहीं है? पर केजरीवाल अगर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दे दें तो वह रेवड़ी हो जाती है। यह तो ठीक नहीं है।" इस बीच, पत्रकार ने टोका कि सांसद तो आप भी हैं...कह दें कि कोई सुख-सुविधा नहीं लेंगे।

चड्ढा का इस पर दो टूक जवाब आया, "इन लोगों को दी जाने वाली सारी रेवड़ियां बंद कर दो और जनता को दो।" उन्होंने आगे कहा- अब ये संसद में सोमवार को डिमांड फॉर सप्लीमेंट्री ग्रांट लेकर आ रहे हैं। उस पर बहस होगी। आप उसे पढ़कर देखिए...उसमें सारी रेवड़ियां हैं। इनकी रेवड़ी सब्सिडी, हमारी रेवड़ी, रेवड़ी? ये लोग करें तो रासलीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला...हां, साडा कुत्ता-कुत्ता...तोड्डा कुत्ता टॉमी।

राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। मौजूदा समय में वह आप के राज्यसभा सदस्य हैं। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (पीएससी) मेंबर और राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हैं। केजरीवाल की "यंग ब्रिगेड" के वह अहम और पॉपुलर चेहरा हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article