देश

WhatsApp Server Down के बाद Twitter पर मीम्स की बाढ़, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 02:59 PM IST

WhatsApp Server Down: भारत के कई हिस्सों में व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित हो गई थीं और हजारों उपयोगकर्ता संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे। डाउनडेटेक्टर हीटमैप ने दिखाया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

WhatsApp Server Down:

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) की सेवाएं मंगलवा

र (25 अक्टूबर, 2022) को लगभग दो घंटे के लिए बाधित हो गईं। कंपनी ने इसके बाद कहा था कि वह सेवाओं को बहाल करने के लिए काम कर रही है और फिर थोड़ी देर बाद सेवाएं बहाल भी हुईं। पर सर्विस दुरुस्त होने से पहले ही माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर मजेदार मीम्स की बाढ़ सी आ गई। देखें, लोगों ने कैसे इस समस्या पर रिएक्ट किया:

दरअसल, कई यूजर्स मेटा के स्वामित्व वाले मंच पर संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे। ट्विटर पर 'हैशटैग व्हाट्सऐप डाउन' ट्रेंड कर रहा था और कई उपयोगकर्ताओं ने इस मुद्दे पर मजेदार मीम शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

भारत के कई हिस्सों में व्हाट्सऐप की सेवाएं बाधित हो गई थीं और हजारों उपयोगकर्ता संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ थे। डाउनडेटेक्टर हीटमैप ने दिखाया कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article