देश

New Parliament Building: नए संसद भवन को लेकर क्या सोचते हैं देश के युवा?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 27, 2023, 04:58 PM IST

New Parliament Building: 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा है। कई विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं इसे लेकर देश के युवा क्या सोचते हैं आईये जानते हैं ?

KEY HIGHLIGHTS
  • नई संसद के उद्घाटन का विपक्ष ने किया है बहिष्कार
  • कांग्रेस समेत 21 विपक्षी पार्टियां कर रही हैं विरोध
  • कल होना है नए संसद भवन का उद्घाटन

New Parliament Building: पीएम मोदी 28 मई यानि कि रविवार को देश को नए संसद की सौगात देंगे। विपक्ष के विरोध के बीच पीएम मोदी नई संसद का कल उद्घाटन करने वाले हैं, इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। विपक्ष के विरोध के बीच आम लोग, देश के युवा इस नई संसद को लेकर क्या सोचते हैं, इसे जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत ने देश के कुछ युवाओं से बात की और इसपर उनकी राय जानी।

युवाओं की राय

देश के युवाओं ने नई संसद को लेकर जो अपनी राय दी है, वो किसी भी सूरत में कांग्रेस या उन विपक्षी पार्टियों को पसंद नहीं आएगा, जो इसका विरोध कर रहे हैं। देश के युवा इस मुद्दे पर पीएम मोदी के साथ दिखे। युवाओं का कहना है कि पुराना संसद भवन अंग्रेजों ने बनवाया था, जबकि नया संसद भवन पीएम मोदी ने बनवाया है। यह देश पर गर्व करने का दिन है।

'विरोध नहीं होना चाहिए'

एक युवा ने कहा कि नया संसद भवन भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है, भारत की सोच को दर्शाता है। इसमें भारत की संस्कृति की झलक है। इसमें विरोध करने की कोई वजह नहीं है।

'जरूरी है नई संसद'

एक अन्य युवा ने कहा कि विपक्ष इसका विरोध क्यों कर रहा है, समझ नहीं आ रहा है। यह नए भारत की पहचान है। आज की ताऱीख में हमें नए संसद भवन की जरूरत थी, इसलिए इसका निर्माण हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article