देश

पश्चिम बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल जिनकी निगरानी में संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव बने राज्य के 'मुख्य सचिव'

West Bengal New Chief Secretary: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल, जिनकी निगरानी में बंगाल विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था। उन्हें राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Image

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल (फाइल फोटो)

West Bengal New Chief Secretary: बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल (Manoj Agarwal) को राज्य का अगला मुख्य सचिव (West Bengal Chief Secretary) नियुक्त किया गया है। बता दें कि उन्होंने गत विधानसभा चुनाव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मनोज अग्रवाल वेस्ट बंगाल कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के तौर पर उन्हीं की निगरानी में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल को राज्य में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया, 'मनोज कुमार अग्रवाल को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) बनाया गया है, इस नियुक्ति से पहले वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) के पद पर कार्यरत थे, यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होता है और अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे।'

पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी अग्रवाल ने विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में EC द्वारा SIR प्रक्रिया का नेतृत्व किया, जिसके तहत लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे।

नई सरकार के बनते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव

पश्चिम बंगाल में भाजपा की नई सरकार के बनते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल करना शुरू कर दिया है। सुवेंदु कैबिनेट ने इस बाबत रविवार को बड़ा कदम उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में नौ नए अधिकारियों की नियुक्ति की।आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईएएस अधिकारी पी प्रमोथ और नवनीत मित्तल को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) बनाया गया है। पी प्रमोथ फिलहाल एमएसएमई एवं वस्त्र विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे, जबकि नवनीत मित्तल पश्चिम मेदिनीपुर में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर तैनात थे।

इसके अलावा सात डब्ल्यूबीसीएस (एक्जीक्यूटिव) अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ उप सचिव (सीनियर डिप्टी सेक्रेटरी) के तौर पर नियुक्त किया गया है। इनमें आवास, मत्स्य, भूमि सुधार विभागों और विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारी शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित