देश

Weather Update: भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट, बिहार में तापमान 43 के पार, IMD ने की अगले 5 दिन की ये भविष्यवाणी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 18, 2023, 04:27 PM IST

Weather Update: पूरा भारत दिनों गर्मी की चपेट में हैं। देश के कई राज्य सूखे की स्थित से सामना कर रहा है। खासकर उत्तर भारत के राज्य बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है।

Image

Weather Forecast: बिहार में लू का कहर बरकरार है

Weather Update: देश भर में गर्मी का प्रकोप जारी है। खासकर के उत्तर भारत में गर्मी ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तापमान सातवें आसमान पर है। बिहार में तो हीटवेव यानी लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटना में 43 डिग्री, गया में 44 डिग्री और औरंगाबाद में भी 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। IMD वैज्ञानिक के वैज्ञानिक ने कहा कि बिहार में अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है। पटना सहित कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 तारीख के बाद से मानसून की स्थिति बन सकती है। भीषण गर्मी ने बिहार में पिछले 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके चलते बिहार के कई जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को 24 जून तक बंद कर दिया गया है। इससे पहले 2012 में 19 दिनों तक लगातार लू का प्रकोप जारी रहा था।

भारत के इन राज्यों में हीटवेव का कहर

ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ इलाकों में अगले चार दिन जबरदस्त गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। साथ ही झारखंड में गर्मी का प्रकोप अगले तीन दिन ज्यादा रहेगी। तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक गर्मी सताएगी। वहीं तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे तक भीषण गर्मी पड़ने का अुनमान है। पश्चिम बंगाल में लू चल रही है। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता और पास के जिलों में गर्मी और उमस भरी गर्मी लेकिन छिटपुट जगहों पर बारिश और गरज के साथ वर्षा की भी संभावना है। मौसम कार्यालय ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और उत्तर तथा दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम, झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम और पूर्वी बर्द्धमान जिलों में लू चलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में थोड़ी राहत

उधर दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। इससे पता चलता है कि दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से थोड़ी राहत है। मौसम विभाग ने रविवार को गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिहाज से सामान्य है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 121 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!