देश

Weather News: दिल्ली समेत उत्तर भारत में 'कड़ाके वाली सर्दी' के लिए थोड़ा और इंतजार, जानें मौसम का ताजा हाल

  • Authored by: रवि वैश्यEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 4, 2022, 04:40 PM IST

Weather Alert for North India: उत्तर भारत में मौसम को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में सर्दी की तीव्रता बढ़गी साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

Image

आने वाले हफ्ते में सर्दी की तीव्रता बढ़गी साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाले हफ्ते में मौसम में सर्दी की तीव्रता और बढ़ेगी
  • पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट
  • पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों दिखने लगा है

IMD Weather & Rainfall Alert: सर्दी का मौसम जारी है लेकिन उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में वैसी ठंड नहीं पड़ रही है जैसी इस मौसम में अमूमन होती है बात दिल्ली की ठंड की करें तो राजधानी दिल्ली की ठंड की मिसाल दी जाती है लेकिन इस दफा ऐसा नहीं हो पाया है और अभी भी सुबह और रात की ठंड कायदे से पड़ रही है वहीं दिन में भी ठंड तो है लेकिन वो कड़ाके की ठंड वाला एहसास अभी भी दूर है, मौसम विभाग ने इसे लेकर अनुमान जताया है कि आने वाले हफ्ते में मौसम में सर्दी की तीव्रता और बढ़ेगी जिससे लोगों तो दिसंबर वाली ठंड महसूस होगी जिसे लेकर अभी बातें की जा रही हैं।

वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से यूपी समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट आई है जिससे कुछ जगहों पर शीतलहर का असर दिखने लगा है मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बदलाव से वेस्टर्न यूपी में सर्द हवाएं ठंड बढ़ाएंगी वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की बात भी कही जा रही है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है, वहीं ये भी कहा जा रहा है कि उत्तर भारत में एक ओर जहां ठंड में बढ़ोतरी होगी, वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिशों का दौर चल रहा है जो जारी रहेगा ऐसा कहा जा रहा है।

आने वाले दिनों में कंपकंपी वाली सर्दी में और भी बढ़ोत्तरी होगी

उत्तर प्रदेश दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है,

बिहार और यूपी में पछुआ हवा चलने से अचानक ठंड बढ़ गई है, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपकंपी वाली सर्दी में और भी बढ़ोत्तरी होगी।

बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों दिखने लगा है जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि प्रदेशों में पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article