देश

Weather Forecast: ठंड से राहत नहीं, दिल्ली में कोल्ड डे घोषित, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से नीचे गिरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 11:38 PM IST

Weather Forecast: उत्तर भारत के बड़े हिस्से और देश के कुछ मध्य हिस्सों में शुक्रवार को सुन्न कर देने वाली ठंड की स्थिति बनी रही, क्योंकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

Image

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

Photo : PTI

Weather Forecast: नॉर्थ इंडिया में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार में धुंध और ठंड की प्रकोप जारी है। लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। दिल्ली में कोल्ड डे घोषित हो चुका है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत के बड़े हिस्से और देश के कुछ मध्य हिस्सों में शुक्रवार को सुन्न कर देने वाली ठंड की स्थिति बनी रही, क्योंकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गंगा के मैदानी इलाकों और देश के आसपास के मध्य और पूर्वी हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की परत ने रेल और सड़क यातायात को प्रभावित किया। मौसम कार्यालय ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कई स्थानों पर ठंड से गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही, जबकि दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रही।

दिल्ली में शीत दिवस

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से 'शीत दिवस' दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। रिज वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में सुबह 8:30 बजे दृश्यता 50 मीटर थी।

क्या होता है शीत दिवस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के बाद 'शीत दिवस' होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article