देश

Monsoon ने कवर किया पूरा INDIA, सावन की शुरुआत में इन 26 राज्यों में झमाझम; दिल्ली वाले नोट कर लें IMD का ये अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 4, 2023, 07:09 AM IST

Monsoon Update: मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के 26 राज्यों में भी आज बारिश (Rainfall) का अनुमान जताया है।

Image

पूरे देश में एक्टिव हुआ मानसून

Photo : BCCL

Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक, मानसून (Monsoon) पूरे देश में एक्टिव हो गया है और तय समय से पहले देश के लगभग हर कोने में भी पहुंच गया है। हालांकि, दिल्ली-NCR (Delhi Weather) वालों को अभी भी झमाझम बारिश (Rainfall) का इंतजार है। यहां, उमस के कारण जीना मुहाल हो रहा है। पीसना पानी की तरह बह रहा है। इस बीच मौसम विभाग (Mausam) ने पूर्वानुमान जारी किया है। IMD का कहना है कि 4 जुलाई यानी सावन (Sawan) की शुरुआत बेहतरीन होगी और मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इस बीच हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के 26 राज्यों में भी आज बारिश (Rainfall) का अनुमान जताया है। IMD का कहना है कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के अलावा दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में आज बारिश

आईएमडी के मुताबिक, आज असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल में तो आईएमडी की ओर से रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, यनम, तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी में भी भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई जगहों पर बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें