देश

कड़ाके की सर्दी की कर लें तैयारी: पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर, UP-बिहार में होने वाली है बारिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 09:27 AM IST

Weather News: IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाड, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

Image

मौसम समाचार

Photo : BCCL

Weather News: मौसम तेजी से बदल रहा है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली- एनसीआर की बात करें तो यहां सुबह-सुबह कोहरा छोने के साथ तापमान भी नीचे जा रहा है और धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह धुंध छाए रहने की संभावना है, इसके साथ दिन में ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

दरअसल, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। कश्मीर से लेकर हिमाचल तक जबरदस्त बर्फ पड़ रही है। ऐसे में मैदानी इलाकों में पारा नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि देश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

यहां हो सकती है बारिश

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाड, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है। इस कारण ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पुडुचेरी, तमिलनाडु, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, विल्लुपुरम समेत कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान की खतरा

इसके अलावा मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान का खतरा जताया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र पिछले 12 घंटों के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर से बढ़ गया है और एक अवसाद में केंद्रित हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 2 दिसंबर को यह एक गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है और 3 दिसंबर को बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई