देश

यूपी, बिहार और बंगाल समेत नौ राज्यों में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, प्रचंड गर्मी के लिए रहें तैयार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 18, 2023, 11:36 AM IST

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। पंजबा और हरियाणा के लोगोंं को भी आज लू से राहत नहीं मिलेगी।

Image

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Photo : BCCL

IMD Weather Forecast: उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश समेत नौ राज्यों के लोग आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी के लिए तैयार रहें। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग(IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान काफी ज्यादा हो सकता है, यहां हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से ज्यादा पारे के कारण हीटवेव की संभावना बनी हुई है।

हालांकि, मौसम विभाग ने गर्मी से जुझ रहे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में आने वाले दिनों में कुछ राहत की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में तापमान में कमी आने की संभावना बनी हुई है। बता दें, पंजाब और हरियाणा में सोमवार को लू ने लोगों को खासा परेशान किया। IMD का कहना है कि मंगलवार को भी यहां के तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं बन रही है।

दिल्ली के लोगों को भी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों समेत एनसीआर भी लूट की चपेट में है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को पूरे दिन तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा, हालांकि, बुधवार से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अआज का पारा 41 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि, 19 अप्रैल से पारे में एक से दो डिग्री की कमी आएगी। मौसम विभाग ने 20 व 21 अप्रैल को बूंदाबांदी के भी आसार जताए हैं।

तेलंगाना का यह जिला रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक, तेलंगाना का जयशंकर भूपालपल्ली जिला देश का सबसे गर्मी जिला रहा। यहां तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर में पारा 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। यहां के प्रयागराज, झांसी, कानपुर और आगरा में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के सुपौल में पारा 42.4 डिग्री रहा।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article