देश

Bihar News: 2 अक्टूबर को बनाएंगे पार्टी, विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार, PK का ऐलान

bihar assembly elections news: पार्टी बनाने से पहले पटना के बापू सभागार में जन सुराज के कार्यकर्ताओं का महा जुटान हुआ है। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी का नेता कौन होगा, यह भी लोग तय करेंगे।

Image

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर

बिहार की राजधानी पटना में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को वह अपनी पार्टी बनाएंगे और उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पटना में जन सुराज की राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है कि वह 2 अक्टूबर को पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

PK ने कहा कि पार्टी का नेता कौन होगा, यह भी लोग तय करेंगे, उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर बनाएंगे।

इससे पहले 10 जून को पटना में जन सुराज की एक कार्यक्रम में तीन प्रस्ताव लाए गए थे। इन प्रस्तावों पर वहां मौजूद लोगों ने सहमति जताई थी। पहला प्रस्ताव जन सुराज को राजनीतिक पार्टी घोषित करने को लेकर था, जिस पर सभी लोगों ने कहा था कि 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज को राजनीतिक पार्टी बनाया जाए।

इस प्रस्ताव पर भी तमाम लोगों ने अपनी सहमति जताई थी

दूसरा प्रस्ताव बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में था जिस पर भी सभी लोगों ने सहमति जताई थी। वहीं, तीसरा प्रस्ताव जन सुराज में समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से चुनाव में टिकट देने और भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर था। इस प्रस्ताव पर भी तमाम लोगों ने अपनी सहमति जताई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article