देश

वायनाड टनल प्रोजेक्ट पर बड़ा हादसा: पहाड़ ढहने से अब तक छह मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में अनाक्कमपोयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना (टनल प्रोजेक्ट) स्थल पर हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इस हादसे में अभी भी दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Image

केरल के वायनाड में टनल प्रोजेक्ट पर भूस्खलन का कहर

Photo : ANI

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां टनल प्रोजेक्ट के काम के दौरान हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार को रेस्क्यू टीम ने आपदा वाली जगह से तीन और शव बरामद किए हैं। यह दर्दनाक हादसा 7 जुलाई को अनाक्कमपोयिल-मेप्पडी सुरंग परियोजना स्थल पर हुआ था, जो वायनाड और कोझिकोड जिलों को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है।

गुरुवार को जो तीन शव मिले हैं, वे सभी दूसरे राज्यों से यहां काम करने आए प्रवासी मजदूर थे। इनमें उत्तर प्रदेश के रहने वाले सर्वेक्षक अजहरुद्दीन अंसारी, हिमाचल प्रदेश के इंजीनियर राहुल शर्मा और बिहार के रहने वाले एक्सकेवेटर ऑपरेटर मोहम्मद इमरान शामिल हैं। केरल (kerala tunnel project landslide) के मंत्रियों ने बताया कि राहत और बचाव दल लगातार काम कर रहा है। गुरुवार सुबह एक शव सर्च एरिया के जोन-1 से मिला, जबकि दूसरा शव पास ही नदी के अंदर से बरामद किया गया।

बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन

फिलहाल दो अलग-अलग जोन और नदी के आसपास के इलाकों को केंद्र में रखकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, क्योंकि अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक, शवों का पोस्टमॉर्टम वायथिरी तालुक अस्पताल में कराया जाएगा और इसके बाद उन्हें कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उन्हें उनके घर भेजा जा सके।

सीएम ने दी अहम जानकारी

इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए थे। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बताया कि घायलों में से तीन को छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार की हालत स्थिर है। वहीं, तीन मजदूर अब भी आईसीयू में भर्ती हैं, जिनमें से दो की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। सरकार की पहली प्राथमिकता लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने की है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article