देश

विनेश फोगाट को मिलेगा सिल्वर मेडल विजेता जैसा सम्मान, ईनाम और सुविधाएं, हरियाणा के सीएम सैनी का ऐलान

सीएम नायब सैनी ने ऐलान किया कि हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी।

Image

विनेश फोगाट को मिलेंगी पदक विजेता जैसी सुविधाएं

Vinesh Phogat Retires From Wrestling: भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट मेडल जीतने से चूक गई हों, लेकिन हरियाणा में उन्हें सिल्वर मेडल विजेता जैसा सम्मान, ईनाम और सुविधाएं मिलेंगी। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इसका ऐलान किया है। हरियाणा के सीएम ने ट्वीट किया- हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हों लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है। हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी। हमें आप पर गर्व है विनेश !

विनेश का सपना टूटा

पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीता का सपना टूटने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले से पूरा देश हैरान रह गया। बुधवार को खबर आई थी कि विनेश फाइनल मुकाबले से ठीक पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य ठहरा दिया गया है। देश अभी इस दुख से उबरा भी नहीं था कि आज सुबह विनेश ने कुश्ती को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया। जीत की दहलीज से खाली हाथ लौटने की टीस और दर्द विनश सहन नहीं कर सकीं और कुश्ती को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई...

उन्होंने ट्वीट किया- मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की हमेशा ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दीजिए।" बता दें कि विनेश को कुश्ती फाइनल से पहले ही 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। कैसे शुरू हुआ ये घटनाक्रम और फिर विनेश ने क्यों ले लिया संन्यास ये समझते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article