'जो नफरत करे, वह योगी कैसा'; राहुल गांधी के ट्वीट पर योगी आदित्यनाथ ने ऐसे दिया जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2021, 08:53 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट कर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जो नफरत करे, वह योगी कैसा! हालांकि इस पर योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। उन्होंने लिखा कि जिन्ह कें रही भावना जैसी। प्रभु मूरति तिन्ह देखी तैसी।। और हां श्रीमान राहुल जी! अपराधियों और उपद्रवियों के साम्राज्य पर बुलडोजर चलाना अगर नफरत है, तो ये नफरत अनवरत जारी रहेगी...

माना जा सकता है कि राहुल की ये टिप्पणी योगी आदित्यनाथ के 'अब्बाजान' बयान पर है। एक जनसभा में पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए योगी ने कहा था कि अब्बा जान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे। पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। अब्बा जान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था। आज जो गरीबों का राशन निगलेगा, वह जेल चला जाएगा।

End of Article