Mann Ki Baat Date, Time: पीएम मोदी आज फिर करेंगे 'मन की बात', जानें कब और कहां सुनें लाइव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2021, 06:00 AM IST

PM Modi Mann Ki Baat Date and Time, Live Streaming: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वाह्न 11 बजे एक बार फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये जनता से रू-ब-रू होंगे। जानें, कहां देखें और सुनें:

Mann Ki Baat 26 September: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 सितंबर, रविवार) एक बार‍ फिर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये जनता से संवाद करेंगे। उनका यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जबकि अमेरिका का अपना दौरा समाप्‍त कर आज ही वह स्‍वदेश पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करने के साथ-साथ अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस से भी द्विपक्षीय मुलाकात व विभिन्‍न विषयों पर चर्चा की।

पीएम मोदी अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों से पूर्वाह्न 11 बजे संवाद करेंगे। इसे कई प्‍लेटफॉर्म्‍स पर देखा व सुना जा सकता है। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और नरेंद्र मोदी एप के साथ-साथ टीवी चैनल 'टाइम्‍स नाउ नवभारत', डिजिटल प्‍लेटफॉर्म timesnowhindi.com और https://pmonradio.nic.in/ पर भी सुना जा सकता है।

पीएम मोदी के इस संवाद में अंतरराष्‍ट्रीय महत्‍व के कई मुद्दों का जिक्र होने की संभावना जताई जा रही है। समझा जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान अपने अमेरिका दौरे की कुछ यादों को भी जनता के साथ साझा कर सकते है, जहां उन्‍होंने अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस से द्विपक्षीय बैठकों के बाद क्‍वाड शिखर सम्‍मेलन में भी हिस्‍सा लिया और संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र को भी संबोधित किया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!