Sawal Public Ka: CM Yogi पर PM Modi को फुल कॉन्फिडेंस, विपक्ष इतना नाराज क्यों? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2021, 10:08 PM IST

PM Modi on CM Yogi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया इस मौके पर उन्होंने यूपी के सीएम योगी की खासी सराहना की।

टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन चीफ Navika Kumar के साथ Sawal Public Ka में आज चर्चा होगी CM Yogi पर PM Modi को फुल कॉन्फिडेंस..विपक्ष इतना नाराज क्यों? PM मोदी द्वारा CM योगी की तारीफ से विपक्ष को इतनी तकलीफ क्यों हो रही है ?साथ ही बात होगी विपक्ष के आरोपों की 'मोदी जी ने 2014 के पहले मुल्क को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी तक पहुंचाने का वादा किया था, आज भूखमरी के कगार पर है देश' 

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। पीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश डबल इंजन सरकार के डबल लाभ का एक बहुत बड़ा उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था, वही यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है। 

गौर हो कि पीएम मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश होते।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़