'वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है.... चलो फिर बुलावा आया है!' ACB के सामने पेशी से पहले बोले अमानुतल्ला खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 08:11 AM IST

ACB summons Amanatullah Khan: दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को ACB यानि एंटी करप्शन ब्यूरो ने समन भेजा है। अमानतुल्ला खान को वक्फ बोर्ड से जुड़े दो साल पुराने मामले में ACB ने पूछताछ के लिए आज दोपहर 12 बजे तलब किया है।

ACB summons Amanatullah Khan:  भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने गुरुवार को यहां आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्ला खान को वक्फ बोर्ड से जुड़े दो साल पुराने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओखला विधायक को 2020 में दर्ज भ्रष्टाचार निरोधक कानून के मामले में शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अमानतुल्ला खान, दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं। 

अमानतुल्ला खान का ट्वीट

नोटिस मिलने के बाद अमानतुल्ला खान ने तंज कसते हुए ट्वीट किया और कहा, 'वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है, हमें ACB ने बुलाया है… चलो फिर बुलावा आया है'।  एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। अमानतुल्ला खान पर वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में 'आर्थिक गड़बड़ी', वाहनों की खरीद में भ्रष्टाचार और दिल्ली वक्फ बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करते हुए 33 लोगों की नियुक्ति करने से जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इन तमाम आरोपों को लेकर ही अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज है और आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

एसीबी कर रही है जांच

अमानतुल्ला खान पर वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी अवैध तरीके से किराए पर देने का आरोप भी है।  इस संबंध में ACB ने जनवरी 2020 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।
अवैध नियुक्तियों का मामला: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ होगी CBI जांच, दिल्ली के LG ने दी मंजूरी

End of Article