राजस्थान (Rajasthan) श्रीगंगानगर में भारतीय सेना (Army) के हॉट एयर बैलून (Hot Air Balloon) की गैस खत्म होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करवाई गई है, बता दें कि मौके पर सेना के अधिकारियों ने पहुंचकर Balloon का टेक ओवर ले लिया है।
बताते हैं कि बैलून में सेना के जवान मौजूद थे यह बैलून पंजाब के बठिंडा की ओर जा रहा था आसमान में ही अचानक इसकी गैस खत्म हो गई और यह गिरने लगा जिसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। देखिए Times Now Navbharat पर पूरी खबर..
इस दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई, फिर वहीं गांव से आर्मी के जवानों ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना आर्मी के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई तो कुछ ही देर में वहां सेना के जवान वहां पहुंच गए, इसके बाद ग्रामीणों की मदद से बैलून को एक ट्रक पर लादकर बठिंडा रवाना कर दिया गया।
